जेठवारा, प्रतापगढ़ | आज दिनांक 14 अप्रैल को भारत रत्न संबिधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 131वी जयंती पर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ डॉ अंबेडकर जी का जन्मदिन मनाया गया |
विधानसभा विश्वनाथगंज के नारायनपुर ग्राम सभा में आज अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम में प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता के ब्लॉक लक्ष्मणपुर प्रतिनिधि एवं पूर्व भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष आज विश्वनाथगंज विधानसभा में नारायपुर, लखनपुर,एवं अन्य बहुत से कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि के नाते अधिवक्ता विनोद शर्मा जी क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यातिथि के रूप में पहुंच कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुये बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौजूद जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत रत्न डॉ अम्बेडकर जी कई विचारों को आज घर घर जाकर पहुंचाने कि जरुरत है | डॉ अम्बेडकर जी का सपना था कि पुरे भारत में सम्पूर्ण समाज को शिक्षा प्रदान कि जाये |डॉ अंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संदेश दिया | इस दौरान विश्वनाथगंज विधायक आदरणीय जीतलाल जी कि पत्नी भी मंच पर मौजूद रही | लखनपुर में राममूर्ति शर्मा और नारायणपुर ग्राम सभा में प्रधान पति सैलेश जी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ |इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोहन गौतम, बीएल वर्मा,विनय सरोज, अनूप सिंह,और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































