V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नाराज किसानों ने प्रदर्शन कर सीओ चायल को घेरा

पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई ना होने से नाराज है किसान
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा थाने के महगांव के समीप सूखी लकड़ी लेकर ट्रैक्टर से जा रहे चालक की पिटाई कर वसूली करने के मामले में शुक्रवार को किसानों ने सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रभारी सीओ ने दो दिन में मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन किसानों को दिया है। चंदई तारा गांव निवासी रामसिंह भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियत के प्रवक्ता हैं। गुरुवार दोपहर उनका बेटा जागृति सिंह अपने साथी दिलेस पुत्र रामचंद्र निवासी निमिहा मजरा सैयद सरांवा के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर सूखी लकड़ी सरायअकिल थाने के कटैनी गांव से चरवा थाने के महगांव स्थित आरा मशीन जा रहा था। जागृति के अनुसार महगांव के समीप पीछे से आ रही थाने की जीप पर बैठे पुलिस कर्मियों ने रोक लिया था। आरोप है कि जीप से उतरे सर्वजीत सिपाही ने ट्रैक्टर की चाभी निकालते हुए मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर सिपाही ने जागृति की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की। दिलेस के पास रहे पांच हजार रुपया जीप के चालक सिपाही ने ले लिया। बाकी के रुपये जल्द इंतजाम करने को कहते हुए दोनों को ले जाकर महगांव चैकी में बैठा दिया। जागृति के अनुसार उसने महगांव निवासी एक युवक से दस हजार रुपया लाकर सिपाही विजय कुमार को दिया। 15 हजार रुपया लेने के बाद ही पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली समेत दोनों को छोड़ा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद यूनियन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाण्डेय की अगुवाई में पीड़ितों ने मामले की शिकायत सीओ कार्यालय में करते हुए जांच कराकर सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। 24 घंटा बीतने के बाद भी मामले में कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय के बाहर घंटों प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी सीओ अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने पहुंचकर दो दिन के अंदर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन किसानों को दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई ना होने से नाराज है किसान
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा थाने के महगांव के समीप सूखी लकड़ी लेकर ट्रैक्टर से जा रहे चालक की पिटाई कर वसूली करने के मामले में शुक्रवार को किसानों ने सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रभारी सीओ ने दो दिन में मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन किसानों को दिया है। चंदई तारा गांव निवासी रामसिंह भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियत के प्रवक्ता हैं। गुरुवार दोपहर उनका बेटा जागृति सिंह अपने साथी दिलेस पुत्र रामचंद्र निवासी निमिहा मजरा सैयद सरांवा के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर सूखी लकड़ी सरायअकिल थाने के कटैनी गांव से चरवा थाने के महगांव स्थित आरा मशीन जा रहा था। जागृति के अनुसार महगांव के समीप पीछे से आ रही थाने की जीप पर बैठे पुलिस कर्मियों ने रोक लिया था। आरोप है कि जीप से उतरे सर्वजीत सिपाही ने ट्रैक्टर की चाभी निकालते हुए मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर सिपाही ने जागृति की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की। दिलेस के पास रहे पांच हजार रुपया जीप के चालक सिपाही ने ले लिया। बाकी के रुपये जल्द इंतजाम करने को कहते हुए दोनों को ले जाकर महगांव चैकी में बैठा दिया। जागृति के अनुसार उसने महगांव निवासी एक युवक से दस हजार रुपया लाकर सिपाही विजय कुमार को दिया। 15 हजार रुपया लेने के बाद ही पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली समेत दोनों को छोड़ा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद यूनियन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाण्डेय की अगुवाई में पीड़ितों ने मामले की शिकायत सीओ कार्यालय में करते हुए जांच कराकर सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। 24 घंटा बीतने के बाद भी मामले में कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय के बाहर घंटों प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी सीओ अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने पहुंचकर दो दिन के अंदर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन किसानों को दिया है।

Leave a Comment