विश्वविद्यालय की परीक्षा में 41 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गए
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी त्रि-वर्षीय एवं पंचवर्षीय सेमेस्टर परीक्षा के पांचवें दिन गुरुवार को कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने अधिकारियों के साथ बाराबंकी जनपद के विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें टीआरसी लॉ कॉलेज सिटी लॉ कॉलेज अवध लॉ कॉलेज व जस्टिस लॉ कॉलेज शामिल रहे। कुलपति ने सभी केंद्रों की सघन तलाशी कराई एवं केंद्राध्यक्षों को परीक्षा शुचिता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के वक्त कुलपति प्रो0 सिंह ने परीक्षा कक्षों में प्रयास रोशनी, खिड़कियों और दरवाजों को खुले रहने का निर्देश प्रदान किया। कुलपति ने केन्द्रों को सीटिंग प्लान के तद्क्रम में बैठाने व परीक्षार्थियों के बीच दूरी बनाये रखने की सख्त निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त कुलपति ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे के संचालन को भी देखा। विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न जनपदों में एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। द्वितीय पाली में बाराबंकी जनपद के विभिन्न केन्द्रों का कुलपति के साथ वित्त अधिकारी प्रो0 चयन कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक व मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए केन्द्रों को दिशा-निर्देश प्रदान किया। वही दूसरी ओर विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की परीक्षा की पर्यवेक्षकों द्वारा सघन तलाशी कराई गई जिसमें 41 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। प्रथम पाली में 32 छात्र व 3 छात्राए व द्वितीय पाली में 6 छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गए। विश्वविद्यालय की दोनों पालियों की परीक्षाओं में 17 हजार 414 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 708 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































