V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अवैध सम्बधों के चलते हुई थी रामकिशन की हत्या

पुलिस ने किया सनसनी खेज खुलासा
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। पिछले तकरीबन पंद्रह दिन पहले सैनी कोतवाली अंतर्गत ससुर खदेरी नदी के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। मृतक की शिनाख्त सराय अंकित थाना क्षेत्र के ककरहाई गांव के रामकिशन पांडेय के रूप में हुई। पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक रामकिशन पांडेय की अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई थी, हत्यारे पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं उनके पास से पुलिस ने मृतक की बाइक और अवैध तमंचा, कारतूस भी बरामद किया है। एएसपी समर बहादुर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक रामकिशन पांडेय का आरोपी प्रखर श्रीवास्तव की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, मृतक ने उसकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे और ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे आजिज आकर आरोपी प्रखर श्रीवास्तव और उसकी पत्नी सुष्मिता श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद लिखा पढी कर जेल भेज दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पुलिस ने किया सनसनी खेज खुलासा
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। पिछले तकरीबन पंद्रह दिन पहले सैनी कोतवाली अंतर्गत ससुर खदेरी नदी के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। मृतक की शिनाख्त सराय अंकित थाना क्षेत्र के ककरहाई गांव के रामकिशन पांडेय के रूप में हुई। पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक रामकिशन पांडेय की अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई थी, हत्यारे पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं उनके पास से पुलिस ने मृतक की बाइक और अवैध तमंचा, कारतूस भी बरामद किया है। एएसपी समर बहादुर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक रामकिशन पांडेय का आरोपी प्रखर श्रीवास्तव की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, मृतक ने उसकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे और ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे आजिज आकर आरोपी प्रखर श्रीवास्तव और उसकी पत्नी सुष्मिता श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद लिखा पढी कर जेल भेज दिया है।

Leave a Comment