V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

सिराथू तहसील के बरीपुर शाखा में हुआ हादसा
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सिराथू तहसील अंतर्गत बरीपुर शाखा गांव में बुधवार को आचानक गेहूं की खडी फसल में आग लग गई। जब तक किसान कुछ समझ  पाते और आग पर काबू पाते तब तक भीषण आग ने तकरीबन दस बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। हादसे के बाद से किसानों के परिवारों का रो-रो कर बुराहाल रहा। बुधवार की दोपहर बरीपुर शाखा गांव के बाहर स्थित गेहूं के खेतों में आग की लपट दिखाई दी दोपहर के वक्त चल रही तेज हवाओं के चलते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में तकरीबन दस बीघा गेहूं की तैयार सूखी फसल धू धू कर जलने लगी। आग लगने की सूचना पर भाग कर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया हालाकि तब तक बरीपुर गांव से लेकर श्री का पूरा गांव तक आग फैल चुकी थी। इस दौरान तकरीबन दो दर्जन किसानों की 25 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। हादसे में बरीपुर व श्रीकापूरा गांव के पथरावन पुत्र रामधनी,सूरज बली पुत्र रामबली,बीरेंद्र कुमार पुत्र सूरजपाल,रोहित पुत्र जगदेव,रामचंद्र, मानसिंह,चुन्नू,रामसजीवन,जागेश्वर,रामसूरत,किशन पांडेय आदि किसानों की फसल आग से राख हो गई है।सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल के मुताबिक आग  महुआ बिनने के लिए पत्तियों को साफ करने के लिए लगाई गई थी तेज हवा के कारण आग फैल कर गेंहू के खेतों तक पहु्च गई है। हालांकि एसडीएम ने सिराथू ने सभी पीडित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सिराथू तहसील के बरीपुर शाखा में हुआ हादसा
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सिराथू तहसील अंतर्गत बरीपुर शाखा गांव में बुधवार को आचानक गेहूं की खडी फसल में आग लग गई। जब तक किसान कुछ समझ  पाते और आग पर काबू पाते तब तक भीषण आग ने तकरीबन दस बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। हादसे के बाद से किसानों के परिवारों का रो-रो कर बुराहाल रहा। बुधवार की दोपहर बरीपुर शाखा गांव के बाहर स्थित गेहूं के खेतों में आग की लपट दिखाई दी दोपहर के वक्त चल रही तेज हवाओं के चलते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में तकरीबन दस बीघा गेहूं की तैयार सूखी फसल धू धू कर जलने लगी। आग लगने की सूचना पर भाग कर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया हालाकि तब तक बरीपुर गांव से लेकर श्री का पूरा गांव तक आग फैल चुकी थी। इस दौरान तकरीबन दो दर्जन किसानों की 25 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। हादसे में बरीपुर व श्रीकापूरा गांव के पथरावन पुत्र रामधनी,सूरज बली पुत्र रामबली,बीरेंद्र कुमार पुत्र सूरजपाल,रोहित पुत्र जगदेव,रामचंद्र, मानसिंह,चुन्नू,रामसजीवन,जागेश्वर,रामसूरत,किशन पांडेय आदि किसानों की फसल आग से राख हो गई है।सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल के मुताबिक आग  महुआ बिनने के लिए पत्तियों को साफ करने के लिए लगाई गई थी तेज हवा के कारण आग फैल कर गेंहू के खेतों तक पहु्च गई है। हालांकि एसडीएम ने सिराथू ने सभी पीडित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment