लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चायल सर्किल अंतर्गत किशुनपुर अंबारी का एक व्यक्ति जबरिया नाली की जमीन में अपना कब्जा जमा रहा है। इसकी शिकायत प्रधान ने अफसरों के अलावा हल्का लेखपाल से पैमाईश भी कराई। प्रधानपति द्वारा भूमि की पैमाइश कराने पर उक्त व्यक्ति गाली गलौज के अलावा धमकी भी दे रहा है। शिकायतकर्ता प्रधानपति मोहम्मद सद्दाम पुत्र मोहम्मद मोइनुद्दीन जके मुताबिक गांव के ही शारदा प्रसाद उर्फ पिंटू जो गांव के चकरोड़ पर अवैध कब्जा किए हुए है, जिस पर प्रधान पति द्वारा हल्का लेखपाल से पैमाइस कराने पर शारदा प्रसाद उर्फ पिंटू प्रधान पति से खुन्नस के कारण गाली गलौज करता है। इतना ही नहीं प्रधानपति ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त दबंग विकास कार्य में रोडा बन रहा है। तमाम तरह की फर्जी शिकायत भी आए दिन अफसरों से करता है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें