V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राशन लेने गयी महिला को कोटेदार व समर्थको ने पीटा

रानीगंज। क्षेत्र के कुछ कोटेदारों  द्वारा व्यापक स्तर पर मनमानी व अनियमितता की जा रही है जिस का आलम यह है कि कुछ दबंग किस्म के कोटेदार राशन न बांटने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को मानसिक सामाजिक व आर्थिक उत्पीड़न भी कर रहे हैं ताजा मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीगढ़ का है जहां पर मनीष कुमार सरोज ने आरोप लगाया है कि दिनांक 28 मार्च को उनकी माता गांव के कोटेदार के यहां राशन लेने गई थी जहां पर कोटेदार के द्वारा राशन न दिए जाने का फरमान जारी किया गया जिसकी बाबत उनकी मां ने पूछा कि आखिर आप राशन क्यों नहीं देंगे तो मुझसे गुस्सा होकर कोटेदार ने अपने समर्थक बृजेश,सोनू ,कल्लू व तीन चार अज्ञात साथियों के साथ उनकी मां को जाति सूचक शब्दों के साथ गालियां देते हुए पिटाई कर दी और यह भी धमकी दी कि अगर तुम दुबारा राशन लेने आओगी तो मैं तुम्हें राशन कतई नहीं दूंगा तुमको जो भी करना है जाओ करो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा उक्त घटना की शिकायत पीड़िता के पुत्र मनीष कुमार ने स्थानीय थाना रानीगंज पर दिया तहरीर प्राप्त होने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपी कोटेदार और समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रानीगंज। क्षेत्र के कुछ कोटेदारों  द्वारा व्यापक स्तर पर मनमानी व अनियमितता की जा रही है जिस का आलम यह है कि कुछ दबंग किस्म के कोटेदार राशन न बांटने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को मानसिक सामाजिक व आर्थिक उत्पीड़न भी कर रहे हैं ताजा मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीगढ़ का है जहां पर मनीष कुमार सरोज ने आरोप लगाया है कि दिनांक 28 मार्च को उनकी माता गांव के कोटेदार के यहां राशन लेने गई थी जहां पर कोटेदार के द्वारा राशन न दिए जाने का फरमान जारी किया गया जिसकी बाबत उनकी मां ने पूछा कि आखिर आप राशन क्यों नहीं देंगे तो मुझसे गुस्सा होकर कोटेदार ने अपने समर्थक बृजेश,सोनू ,कल्लू व तीन चार अज्ञात साथियों के साथ उनकी मां को जाति सूचक शब्दों के साथ गालियां देते हुए पिटाई कर दी और यह भी धमकी दी कि अगर तुम दुबारा राशन लेने आओगी तो मैं तुम्हें राशन कतई नहीं दूंगा तुमको जो भी करना है जाओ करो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा उक्त घटना की शिकायत पीड़िता के पुत्र मनीष कुमार ने स्थानीय थाना रानीगंज पर दिया तहरीर प्राप्त होने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपी कोटेदार और समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है

Leave a Comment