सेवानिवृत्त सहायिका का कार्य विभाग के लिए रहा सराहनीय : राकेश कुमार
कोरांव । बाल विकास परियोजना कार्यालय में सेवानिवृत्त सहायिका सरोज कुमारी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश कुमार रहे। सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त सहायिका का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई। सरोज कुमारी ने 36 वर्ष 03 माह एवं 20 दिन कार्य करके अपना विशेष योगदान विभाग को देने का काम किया। उनके सम्मान में बाल विकास अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सरोज कुमारी का कार्य विभाग के लिए काफी सराहनीय रहा है। वह अपने विभागीय कार्य के दौरान हमेशा समय और संयम का विशेष परिचय देती रही है। इसी के साथ कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधान सहायक अनिल कुमार ने कहा कि सरोज कुमारी अन्य सहायिकाओं के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में याद की जाती रहेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से प्रभा सिंह, जनक दुलारी, करुणा सिंह, शिवबाला, हरिश्चंद्र सिंह व आदि सहायिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रहीं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































