V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फायर स्टेशन रूदौली भेलसर में न बिजली कनेक्शन और न ही पानी की कोई व्यवस्था

आग लगने से जलकर खाक हो जा रहे गरीबों आशियाने व घर की गृहस्थी जिम्मेदार कब देंगे इस भीषण समस्या पर ध्यान
भेलसर-अयोध्या । रुदौली तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इस वक्त भीषण गर्मी के कारण आगजनी की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और आग लगने की घटना के कारण गरीबो के आशियाना जलकर खाक हो रहा है और  उसी के साथ घर की सारी गृहस्थी भी गरीबों की जलकर खाक हो रही है।गरीब परिवारों के जिम्मेदार लोग दिन भर मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं और अपने फूस के बने छप्पर नुमा घर मे परिवार के साथ जीवन व्यतीत करते हैं।इस वक़्त भीषण गर्मी के मौसम में जब किसी गरीब के घर मे आग लगती है तो बडी उम्मीद के साथ वह फायर ब्रिगेड के 101 नम्बर को डायल करता है कि वह शीघ्र ही आकर आग बुझाएगा लेकिन उसको मिलती है केवल तसल्ली की अभी फायर बिर्गेड की टीम आग बुझाने के लिए पहुँच रही है जब तक फायर बिर्गेड की टीम मौके पर पहुँचती है तब तक गरीब परिवारों की गाढी कमाई जलकर राख हो चुकी होती है। इस शिथिलता के बारे में फायर विभाग के जिम्मेदारों से बात की गयी तो उन्होने बताया की फायर स्टेशन तो बन गया है और  इसका उद्घाटन भी कर दिया गया है।लेकिन अभी तक इस फायर स्टेशन मे बिजली का कनेक्शन तक नहीं हो सका है।इसकी वजह से हमे बड़ी  दिक्कतों का सामना करना पड रहा है और क्षेत्र में कहीं भी आग लगने पर उसे बुझाने के लिए हमारे सामने बहुत बडी समस्या खड़ी होती है।हम आग बुझाने के लिए अपने फायर वैन में पानी कहां से भरें पानी के लिये आनन फानन मे हमे भाग कर रौज़ागांव चीनी मिल जाना पडता है वहां पहुंचकर कर लाइन मे लग कर पानी लेना पडता है।उसके बाद हमें आग बुझाने के लिए घटना स्थल के लिये रवाना होना पड़ता है लेकिन कहीं कही तो हमारे पहुंचते पहुंचते ग्रामीण आग पर काबू पा लेते हैं और घटनास्थल पर पहुँचने पर हमे ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पडता है। अभी हाल ही मे मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है की 30 मार्च के बाद गर्मी प्रचण्ड रुप अख्तियार करने वाली है ऐसे में आग लगने की घटनाओं का बढना स्वाभाविक है अगर जल्द ही जिम्मेदारों ने इस विषय पर कोई ठोस कदम नही उठाया तो भविष्य मे बडी घटनाएं हो सकती हैं।यह हाल है फायर स्टेशन का।फायर स्टेशन पर बिजली का कनेक्शन व पानी की व्यवस्था न होने से फायर स्टेशन सूना है।जब तक फायर स्टेशन पर पानी की व्यवस्था नहीं होती है तब कहीं भी क्षेत्र में आग लगने पर उसे बुझाने के लिए समय से पहुंचना असम्भव है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
आग लगने से जलकर खाक हो जा रहे गरीबों आशियाने व घर की गृहस्थी जिम्मेदार कब देंगे इस भीषण समस्या पर ध्यान
भेलसर-अयोध्या । रुदौली तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इस वक्त भीषण गर्मी के कारण आगजनी की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और आग लगने की घटना के कारण गरीबो के आशियाना जलकर खाक हो रहा है और  उसी के साथ घर की सारी गृहस्थी भी गरीबों की जलकर खाक हो रही है।गरीब परिवारों के जिम्मेदार लोग दिन भर मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं और अपने फूस के बने छप्पर नुमा घर मे परिवार के साथ जीवन व्यतीत करते हैं।इस वक़्त भीषण गर्मी के मौसम में जब किसी गरीब के घर मे आग लगती है तो बडी उम्मीद के साथ वह फायर ब्रिगेड के 101 नम्बर को डायल करता है कि वह शीघ्र ही आकर आग बुझाएगा लेकिन उसको मिलती है केवल तसल्ली की अभी फायर बिर्गेड की टीम आग बुझाने के लिए पहुँच रही है जब तक फायर बिर्गेड की टीम मौके पर पहुँचती है तब तक गरीब परिवारों की गाढी कमाई जलकर राख हो चुकी होती है। इस शिथिलता के बारे में फायर विभाग के जिम्मेदारों से बात की गयी तो उन्होने बताया की फायर स्टेशन तो बन गया है और  इसका उद्घाटन भी कर दिया गया है।लेकिन अभी तक इस फायर स्टेशन मे बिजली का कनेक्शन तक नहीं हो सका है।इसकी वजह से हमे बड़ी  दिक्कतों का सामना करना पड रहा है और क्षेत्र में कहीं भी आग लगने पर उसे बुझाने के लिए हमारे सामने बहुत बडी समस्या खड़ी होती है।हम आग बुझाने के लिए अपने फायर वैन में पानी कहां से भरें पानी के लिये आनन फानन मे हमे भाग कर रौज़ागांव चीनी मिल जाना पडता है वहां पहुंचकर कर लाइन मे लग कर पानी लेना पडता है।उसके बाद हमें आग बुझाने के लिए घटना स्थल के लिये रवाना होना पड़ता है लेकिन कहीं कही तो हमारे पहुंचते पहुंचते ग्रामीण आग पर काबू पा लेते हैं और घटनास्थल पर पहुँचने पर हमे ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पडता है। अभी हाल ही मे मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है की 30 मार्च के बाद गर्मी प्रचण्ड रुप अख्तियार करने वाली है ऐसे में आग लगने की घटनाओं का बढना स्वाभाविक है अगर जल्द ही जिम्मेदारों ने इस विषय पर कोई ठोस कदम नही उठाया तो भविष्य मे बडी घटनाएं हो सकती हैं।यह हाल है फायर स्टेशन का।फायर स्टेशन पर बिजली का कनेक्शन व पानी की व्यवस्था न होने से फायर स्टेशन सूना है।जब तक फायर स्टेशन पर पानी की व्यवस्था नहीं होती है तब कहीं भी क्षेत्र में आग लगने पर उसे बुझाने के लिए समय से पहुंचना असम्भव है।

Leave a Comment