V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विवाहिता को घर से निकाल युवक ने रचाई दूसरी शादी

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली के एक गांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। विवाहिता को घर से भगाने के बाद युवक ने दूसरी शादी कर लिया। बुधवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। सैनी कोतवाली के निदूरा गांव की सीमा देवी ने बताया कि उसकी शादी कोखराज के शहजादपुर गांव में मंशाराम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को देते हुए न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। घर से निकालने के बाद आरोपित ने दूसरी शादी कर लिया। जानकारी होने पर विवाहिता ने विरोध किया। इस पर ससुरालियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली के एक गांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। विवाहिता को घर से भगाने के बाद युवक ने दूसरी शादी कर लिया। बुधवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। सैनी कोतवाली के निदूरा गांव की सीमा देवी ने बताया कि उसकी शादी कोखराज के शहजादपुर गांव में मंशाराम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को देते हुए न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। घर से निकालने के बाद आरोपित ने दूसरी शादी कर लिया। जानकारी होने पर विवाहिता ने विरोध किया। इस पर ससुरालियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया।

Leave a Comment