गिरधरपुर गढ़ी की गौशाला मे गाय के शव को नोचते दिखे चील-कौवे – डीएम ने मीटिंग कर व्यवस्था सुधार के दिये थे निर्देश
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सिराथू तहसील की गौशालाओ मे आश्रित पशुओ का बुरा हाल है। पशु भूख प्यास से व्याकुल दम तोड़ रहे है। बुधवार को गिरधरपुरगढ़ी गाव की गौशाला मे तीन पशु मृत हालत मे पड़े मिले। जिनके शव को चील.कौवे तोचते दिखाई पड़े। तस्वीरे सोशल मीडिया मे वायरल होने के बाद पशु विभाग जाँच कर कार्यवाही की बात कह रहा है। जनपद की 67 गौशालाओ मे करीब 11 हजार से अधिक पशु संरक्षित किए जा चुके है। जिनको समय से भोजन पानी देना पशु विभाग व गौशालाओ के रखरखाव मे लगी ग्राम पंचायत के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। मंगलवार को जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट मे बैठक कर आश्रित पशुओ को पर्याप्त चारा.पानी की उपलब्धता समय से कराए जाने के निर्देश दिये थे। इस बैठक मे अफसरो को इस बात के लिए भी निर्देश किया गया कि गौशालाओ से जुड़े भूसे आदि के भुगतान मे लापरवाही न की जाय। बावजूद इसके निराश्रित पशुओ के आश्रय स्थल मे पशु चारे की व्यवस्था मे लापरवाही बरती जा रही है। नतीजतन सिराथू के गिरधरपुरगढ़ी गाव की गौशाला मे भूख प्यास से बिलखते पशुओ के मृत होने की तस्वीर सामने आई है। हद तो तब हो गई जब गौशाला के रखरखाव के कर्मचारियों ने मृत पशुओ के शव को खुले मे ही कई घंटो तक पड़ा रहने दिया। जिससे उन्हे चील.कौवे नोचते दिखाई पड़े। जिनकी तस्वीर अब सोशल मीडिया के तमाम साइटो पर वायरल हो रही है। सीवीओ डॉ सीमा सिंह ने बताया कि गौशालाओ मे कई पशु बीमार है। जिनका उपचार डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है। उन्ही पशुओ के मरने की बाते समय समय पर सामने आती है। पशुशालाओ मे पशु चारे के पर्याप्त इंतजाम है। इस बात की जाँच कराई जाएगी कि मृत पशु का शव समय से दफनाया क्यो नहीं गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें