V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नौनिहालों की प्री- प्राइमरी शिक्षा को मजबूत करने को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए चुनौती पूर्ण

शीतलागंज ( प्रतापगढ)। परिषदीय विघालयों के शिक्षक / शिक्षिकाओं की कार्यशाला ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’  कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलखरनाथ धाम पर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने वाले प्री प्राइमरी के बच्चों की शिक्षा को मजबूत करना है। ब्लॉक संसाधन केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रमा शंकर शुक्ल ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा का स्तर प्री प्राइमरी में ही मजबूत करना चाहती है। आंगनबाड़ी व शिक्षा विभाग के संयुक्त कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी वाले में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए उक्त आयोजन किया गया है। मुख्य प्रशिक्षक डा०विनोद त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जब बच्चे आंगनबाड़ी से निकलकर बेसिक विद्यालयों में पहुंचे तो उनके पास पर्याप्त जानकारियां हो ताकि आगे की पढ़ाई करने में उन्हें असुविधा न महसूस हो। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी की शिक्षा का स्तर मजबूत करने को कहा। मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य आंगनबाड़ी के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। जिससे वह कक्षा एक में पहुंचे तब उनके पास ज्ञान की कमी न हो। इस मौके अरुण सिंह, दया शंकर मिश्र, संजय यादव,राशिद अली, राजेन्द्र पटेल, अम्बिकेश  पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, विनोद तिवारी, प्रीति मिश्रा, नीतू सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, गोविन्द नाथ यादव, अनिल यादव और शब्बीर अहमद ने विचार ब्यक्त किया!

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
शीतलागंज ( प्रतापगढ)। परिषदीय विघालयों के शिक्षक / शिक्षिकाओं की कार्यशाला ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’  कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलखरनाथ धाम पर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने वाले प्री प्राइमरी के बच्चों की शिक्षा को मजबूत करना है। ब्लॉक संसाधन केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रमा शंकर शुक्ल ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा का स्तर प्री प्राइमरी में ही मजबूत करना चाहती है। आंगनबाड़ी व शिक्षा विभाग के संयुक्त कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी वाले में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए उक्त आयोजन किया गया है। मुख्य प्रशिक्षक डा०विनोद त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जब बच्चे आंगनबाड़ी से निकलकर बेसिक विद्यालयों में पहुंचे तो उनके पास पर्याप्त जानकारियां हो ताकि आगे की पढ़ाई करने में उन्हें असुविधा न महसूस हो। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी की शिक्षा का स्तर मजबूत करने को कहा। मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य आंगनबाड़ी के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। जिससे वह कक्षा एक में पहुंचे तब उनके पास ज्ञान की कमी न हो। इस मौके अरुण सिंह, दया शंकर मिश्र, संजय यादव,राशिद अली, राजेन्द्र पटेल, अम्बिकेश  पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, विनोद तिवारी, प्रीति मिश्रा, नीतू सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, गोविन्द नाथ यादव, अनिल यादव और शब्बीर अहमद ने विचार ब्यक्त किया!

Leave a Comment