वार्षिकोत्सव के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता व भाई चारे का संदेश
प्रतापगढ़ । रविवार को जेवीएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल मे विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाजसेवी अभयराज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके एंव चित्र के समीप दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित रहे समाजसेवी अभयराज ने कहा कि नये भारत के निर्माण मे हमारी युवाशक्ति को रचनात्मक परिवेश मे मजबूत आधार सौंपना होगा जिससे शिक्षा के साथ साथ युवा समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण मे भी सार्थक भूमिका निभा सके, इसके लिए शिक्षा का स्वरूप सर्वश्रेष्ठ मेधावी तैयार करने मे केन्द्रित किया जाना चाहिए ।ग्रामीणांचल मे यदि इस तरह के विद्यालय के होने से शिक्षा का स्तर बढ़ता ही रहेगा। समाज और देश को सही प्रगति के लिए किसानों तथा युवाओं को निराशा के दौर से बाहर लाये जाने की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। कार्यक्रम मे बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप मे उपस्थित रहे प्रमुख पति लक्ष्मणपुर डॉ. राकेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के अध्यापकों द्वारा छात्रों के प्रति किए जा रहे परिश्रम को सराहा । कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की छात्रा रत्न प्रिया, सुहानी सिंह, स्वातिका सिंह, रावी रजक, रीतिका सिंह द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया । इसके पश्चात ईशा पटेल, तेजल पाण्डेय, शबरीन, अनन्या रोहन, प्रशान्त द्वारा बाल गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्रा शान्वी, सुभी, सिद्धी, जान्हवी, अमृता, अंतिमा, अंजली, श्वेता, अनिका ने गीत ( डांस ) प्रस्तुत कर उपस्थित अभिवावकों व गणमान्य लोगों का दिल जीत लिया ।समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज सिंह द्वारा विद्यालय मे बेहतर अंक लाने वाले एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे प्रतिभाग करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबन्धक जय प्रताप सिंह ने किया व संचालन हरि कुमार सिंह ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मनीष तिवारी, विद्याशंकर, राकेश सिंह, दीपेन्द्र सिंह के अलांवा संदीप सिंह, संत कुमार सिंह, बृजेश सिंह, राजीव सिंह, वंशराज सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, छेदी सिंह सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































