नई दिल्ली में सोनिया से मुलाकात में सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने पार्टी संगठन को सिरे से मजबूती को लेकर खीचा रोड मैप
प्रतापगढ। यूपी में कांग्रेस संगठन तथा ताजा सियासी हालात को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गॉधी के अचानक बुलावें पर केन्द्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य तथा आउटरीच एण्ड को-ऑर्डिनेशन कमेटी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने दिल्ली पहुॅचकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गॉधी से गहन राजनीतिक मंत्रणा की है। सोनिया गॉधी के अचानक मुलाकात के लिए प्रमोद तिवारी को जैसे ही संदेश मिला श्री तिवारी सूबे में अपने सभी पहले से तय कार्यक्रमों को बीच में रद्द कर दिल्ली पहुॅच गये। कांग्रेस के जिले के चोटी के नेता प्रमोद तिवारी की सोनिया गॉधी के साथ हुई मुलाकात को लेकर बेल्हा के कांग्रेसियों को भी गुरूवार को यहॉ खासे उत्साह में देखा गया। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बुधवार की देर शाम सोनिया गॉधी से हुई मुलाकात में पार्टी के संगठनात्मक पहुलओं पर भी नीतिगत चर्चा हुई । सोनिया गॉधी ने प्रमोद तिवारी को यूपी0 की रामपुर खास विधान सभा की सीट पर कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की विपरीत परिस्थितियों में भी हुई शानदार जीत के लिए बधाई दी । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गॉधी ने प्रमोद तिवारी से उत्तर-प्रदेश में पार्टी संगठन को नये सिरे से मजबूत बनाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी के निर्वाहन किये जाने पर खासा जोर दिया। हालांकि प्रमोद तिवारी ने प्रदेश में अपनी विधायक बेटी आराधना मिश्रा मोना के पार्टी विधानमण्डल दल की नेता के रूप में संगठन के प्रति सक्रियता का हवाला देते हुए सोनिया गॉधी से प्रदेश की किसी बड़ी जिम्मेदारी से खुद को अभी मुक्त रखें जाने का अनुरोध किया। प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गॉधी को यह भरोसा जरूर दिलाया कि वह संगठन की केन्द्रीय स्तर पर पार्टी नेतृत्व के द्वारा उनके लिए तय की गई किसी भी जिम्मेदारी का सोनिया गांधी के प्रति आस्था रखते हुए भरपूर निर्वाहन करेगें। सोनिया गॉधी के साथ प्रमोद तिवारी की हुई मुलाकात में कांग्रेस की राष्टीय स्तर पर संगठन के मौजूदा सियासी घटना चक्र पर भी सलाह-मसबिरा के तहत प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गॉधी को संगठन में इससे पहले भी पार्टी संसदीय बोर्ड के होने का हवाला देते हुए सुझाया कि पहले भी अमल मे रह चुकीं पार्टी के संसदीय बोर्ड के द्वारा संगठन को लेकर लिये गये उन नीतिगत निर्णयओं को फिर से प्रभावी बनाकर अंदरूनी जी 23 गुट के द्वारा बनाई गयी स्थिति का पूरी तरह से पूर्ण सकारात्मक समाधान का हल निकाला जा सकेगा। वही कांग्रेसी अंदरखाने मे बने जी 23 पार्टी समूह के नेता गुलाम नबी आजाद तथा भूपेन्द्र हुड्डा के साथ भी प्रमोद तिवारी के बेहतर निजी सियासी रिस्तों को देखते हुए सोनिया गॉधी ने प्रमोद तिवारी से संगठन के ढॉचे को मजबूत बनाये रखने के लिए खुद के स्तर पर इन शीर्ष नेताओं से भी वार्ता क्रम की शुरूआत की भी अहम जिम्मेदारी सौपी । प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गॉधी को यह पक्का भरोसा दिलाया कि वह हर स्तर पर उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन की मजबूती के प्रति वचनबद्व है। करीब एक घण्टे तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गॉधी के साथ प्रमोद तिवारी की इस बड़ी सियासी मुलाकात को लेकर गुरूवार को यहॉ जिले भर में कांग्रेसी खेमें में उत्साहजनक चर्चा का माहौल निकट भविष्य में प्रमोद तिवारी को पार्टी के स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी का संकेत भी आका जा रहा है। गौरतलब है कि यूपी में हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए अनुकूल परिणाम नही रहा है। इसके वावजूद प्रमोद तिवारी के अपने सियासी वर्चस्व के चलते प्रतापगढ़ में रामपुर खास में कांग्रेस लगातार बारहवीं बार जीत का रिकार्ड बना सकी है। पार्टी को रामपुर खास से मिली सफलता मौजूदा पार्टी के प्रदर्शन के दौर में कांग्रेस हाईकमान की नजर में प्रमोद तिवारी का कद और बढ़ा गई है। प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गॉधी के साथ नई दिल्ली में प्रमोद तिवारी की हुई विशेष भेंट की यहॉ पुष्टि करते हुए कहा कि श्री तिवारी यूपी में कांग्रेस के जनाधार रखने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। कागें्रस नेतृत्व का उन पर जो भी भरोसा अब तक जताया गया उस पर श्री तिवारी खरे साबित हुुए हैं। ऐसे में सोनिया गॉधी ने प्रमोद तिवारी को विशेष बुलावा भेज कर की गई यह मुलाकात पार्टी कार्यकर्ताओ के मनोबल को बढ़ाने के साथ संगठन की मजबूती में उत्साहजनक साबित होगी। वही प्रतापगढ़ में कार्यकर्ताओं के बीच सोनिया गॉधी तथा प्रमोद तिवारी की संगठन को लेकर मंत्रणा की जानकारी से जहॉ खुशी देखी जा रही है वही कांग्रेसी गढ़ माने-जाने वाले रामपुर खास में प्रमोद व मोना के समर्थक तथा कार्यकर्ता भी बल्ले-बल्ले दिख रहे हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































