चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज कराने से बौखलाए आरोपी ने पीड़िता के घर बोला था हमला
गोशाई गंज अयोध्या। जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में घटना के बाद घटना को अंजाम दे रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में लोगों के आतंक का पर्याय बना आधा दर्जन मुकदमों में वांछित थाना क्षेत्र के बेरा अमसिन निवासी अभियुक्त सुनील यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों में धमक बनाने के लिये बिना किसी तथ्य के उल्टी सीधी खबरें भी सोसल मीडिया में डाल कर लगातार अफवाह फैलता रहा है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक 17 मार्च को बेरा अमसिन निवासी मिथलेश यादव नामक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी सुनील यादव उसके घर मे घुसकर रात के समय चोरी की घटना को अंजाम दिया और कीमती सामान उठा ले गया।आहट मिलने पर परिवारी जन दौड़े तो हड़बड़ी में भागे चोरी के आरोपी सुनील की स्लीपर पीड़िता के घर मे छूट गयी।उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चोरी की धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 68/22 धारा 380,504,506,411 पंजीकृत कर पुलिस जांच कर ही रही थी कि बौखलाहट में आरोपी सुनील अपने दर्जन भर से अधिक साथियों के साथ पीड़िता के घर में घुस कर मारपीट करते हुए पीड़िता व अन्य परिवारी जन को मरनासन्न करते हुए जमकर तोड़फोड़ किया और दहशत फैलाया। इस घटना में घायल हुए पीड़िता व उसके पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता की दूसरी तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 73/2022 आईपीसी की धारा 147,148,323,324,504,506,308 दर्ज कर घटना की विवेचना शुरू कर दी गयी। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर गद्दौपुर वैरियर के पास से अभियुक्त सुनील व भोले यादव को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी जामा तलाशी में चोरी के एक जोड़ी पायल व नकदी 3870 रुपये सहित अबैध तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त सुनील की निशानदेही पर उसके अन्य साथी भोले यादव पुत्र जियालाल निवासी हिड़ी पकड़िया थाना महरुआ अम्बेडकर नगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त सुनील यादव पुत्र रामभजन के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 325/20 , 326/20 , 345/20 तथा 74/2022 के तहत गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































