V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डिफेंस कारीडोर से कौशाम्बी को जोड़ने की सदन में मांग

सांसद ने जनपद की बेरोजगारी का हवाला देते हुए उठाया मुद्दा -कॉरीडोर से जुड़ा कौशाम्बी तो युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सांसद विनोद सोनकर ने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में कौशाम्बी को डिफेंस कॉरीडोर से जोड़ने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। कौशाम्बी की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति को विस्तार से रखते हुए यह मांग उन्होंने सदन में की है। हवाला दिया है कि यदि कॉरीडोर से कौशाम्बी को जोड़ा जाएगा तो यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। लोकसभा में वाणिज्य एवं उद्योग व्यापार मंत्रालय से मांग करते हुए गुरुवार को सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार सौ बिलियन का निर्यात कर देश आत्मनिर्भरता की ओर लगातार बढ़ रहा है। केंद्र ने इंडस्ट्री कॉरीडोर शुरू करके 7 दिसम्बर वर्ष 2016 व मेक इन इंडिया के कार्यक्रम को बढ़ावा देकर आज चाइना से निर्भरता कम कर दी। जैसे पूर्व में होता था त्योहार हमारे होते थे लेकिन त्योहारों में उपयोग किये जाने वाले समान चाइना के होते थे। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से घोषणा की थी कि अनुसूचित जाति व जनजाति के युवा व महिलाओं को रोजगार मांगने वाला, नही रोजगार देने वाला बनाया जाये लेकिन उसमें कुछ बाधाए हैं। जिनको सदन के माध्यम से संबंधित मंत्रालय द्वारा दूर किये जाने का अनुरोध किया। साथ ही उत्तर प्रदेश आयुध कॉरीडोर का निर्माण प्रस्तावित है। जिसमें प्रथम फेज में अलीगढ़, आगरा, झांसी तक किया गया है। दूसरे फेज में चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ प्रस्तावित है। जबकि चित्रकूट से लगी हुई लोकसभाई क्षेत्र कौशाम्बी है। कौशाम्बी से ही लगा हुआ प्रयागराज है, जहा पर लाखों हेक्टेयर भूमि आरक्षित पड़ी हुई है। यदि हम डिफेन्स कॉरीडोर को वहॉ तक जोड़ देते है तो निश्चित रूप से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होने सदन के माध्यम से भारत सरकार से कौशाम्बी को डिफेन्स कॉरीडोर से जोड़े जाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सांसद ने जनपद की बेरोजगारी का हवाला देते हुए उठाया मुद्दा -कॉरीडोर से जुड़ा कौशाम्बी तो युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सांसद विनोद सोनकर ने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में कौशाम्बी को डिफेंस कॉरीडोर से जोड़ने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। कौशाम्बी की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति को विस्तार से रखते हुए यह मांग उन्होंने सदन में की है। हवाला दिया है कि यदि कॉरीडोर से कौशाम्बी को जोड़ा जाएगा तो यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। लोकसभा में वाणिज्य एवं उद्योग व्यापार मंत्रालय से मांग करते हुए गुरुवार को सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार सौ बिलियन का निर्यात कर देश आत्मनिर्भरता की ओर लगातार बढ़ रहा है। केंद्र ने इंडस्ट्री कॉरीडोर शुरू करके 7 दिसम्बर वर्ष 2016 व मेक इन इंडिया के कार्यक्रम को बढ़ावा देकर आज चाइना से निर्भरता कम कर दी। जैसे पूर्व में होता था त्योहार हमारे होते थे लेकिन त्योहारों में उपयोग किये जाने वाले समान चाइना के होते थे। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से घोषणा की थी कि अनुसूचित जाति व जनजाति के युवा व महिलाओं को रोजगार मांगने वाला, नही रोजगार देने वाला बनाया जाये लेकिन उसमें कुछ बाधाए हैं। जिनको सदन के माध्यम से संबंधित मंत्रालय द्वारा दूर किये जाने का अनुरोध किया। साथ ही उत्तर प्रदेश आयुध कॉरीडोर का निर्माण प्रस्तावित है। जिसमें प्रथम फेज में अलीगढ़, आगरा, झांसी तक किया गया है। दूसरे फेज में चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ प्रस्तावित है। जबकि चित्रकूट से लगी हुई लोकसभाई क्षेत्र कौशाम्बी है। कौशाम्बी से ही लगा हुआ प्रयागराज है, जहा पर लाखों हेक्टेयर भूमि आरक्षित पड़ी हुई है। यदि हम डिफेन्स कॉरीडोर को वहॉ तक जोड़ देते है तो निश्चित रूप से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होने सदन के माध्यम से भारत सरकार से कौशाम्बी को डिफेन्स कॉरीडोर से जोड़े जाने की मांग की है।

Leave a Comment