लोकमित्र ब्यूरो
🔔 यह भी पढ़ें...
कौशाम्बी। खाना बनाते वक्त आग से झुलसी सदर कोतवाली के एदिलपुर गांव की महिला ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एदिलपुर गांव की कमला देवी (33) पत्नी नरेश कुमार गृहणी थी। 12 मार्च को घर पर खाना बनाते वक्त वह आग से झुलस गई थी। परिजनों ने पहले मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया। वहां गुरुवार सुबह कमला देवी की सांसें थम गईं। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। एसआरएन चैकी पुलिस ने ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के मायके वाले भी अंतिम संस्कार में शामिल रहे। उन्होंने किसी तरह का कोई इल्जाम नहीं लगाया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































