लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सदर कोतवाली के टेवां गांव में ब्याही युवती ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल के लोग आग बबूला हो गए। इसके बाद उससे दहेज की मांग की जाने लगी। आए दिन छोटी-छोटी बात पर पिटाई की जाने लगी। विवाहिता ससुराल वालों का हर जुल्म सहती रही। महीने भर पहले ससुरालियों ने पिटाई करते हुए उसे घर से निकाल दिया। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। बुधवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की है। टेवां गांव की मनीषा देवी ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी श्रवण कुमार के साथ हुई थी। इसके बाद वह ससुराल में रह रही थी। साल भर बाद विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के पैदा होते ही ससुराल के लोग कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ससुरालियों का हर जुल्म सहती रही। आए दिन उसे भूखा रखा जाने लगा और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाने लगी। महीने भर पहले ससुरालियों ने पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। बुधवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची विवाहिता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ने महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































