नकल रोकने को सात सचल दस्ते तैनात
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में यूपी बोर्ड की दसवी एवं बारहवी की परीक्षाएं आज वृहस्पतिवार को 214 केन्द्रो पर शुरू हुई। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने जोनल सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटो की तैनाती की है। साथ ही परीक्षा के दौरान केन्द्रो की निगरानी के लिए सात दस्ते भ्रमण करते रहे। यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले में आज निर्धारित 214 केन्द्रो पर परीक्षा शुरू हो गई। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 113772 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। इसमें हाईस्कूल 57304 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें 31189 बालक एवं 26115 बालिकाएं है। जबकि इण्टर मीडिएट में 56468 परीक्षार्थियो ने आवेदन किया है। इसमें 29458 बालक एवं 27010 बालिकाएं है। जिले में 214 परीक्षा केन्द्रो को पांच जोन में बांटा गया है। नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिले में पांच जोनल मजिस्ट्रेट 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 214 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। सभी केन्द्रो पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटो के साथ ही नए 214 केन्द्र व्यवस्थापको को तैनात किया गया है। इसके अलावा परीक्षा के दौरान सात सचल दस्ते केन्द्रो का भ्रमण करते रहे। आज पहली पाली में हाईस्कूल की हिन्दी एवं इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा सम्पन्न हुई। दूसरी पाली में इंटर हिन्दी की परीक्षा सम्पन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक सम्पन्न हो रही है। डीआईओएस डा. सर्वदानन्द ने बताया कि कड़ी नाकेबंदी के साथ आज यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें






































































