प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश शासन एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की मंशा के अनुरूप बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए शासन से नामित पर्यवेक्षक डा. अंजना गोयल अपर शिक्षा निदेशक राजकीय ने आज प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी तथा द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट हिन्दी की परीक्षा के दौरान केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान अपर शिक्षा निदेशक ने सभी केन्द्रो पर केन्द्र व्यवस्थापक वाहय केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं कक्ष निरीक्षको के उपस्थिति की जानकारी ली। प्रश्नपत्रो के रखने की डबल लाक व्यवस्था को देखा तथा सभी केन्द्र व्यवस्थापको को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रथम पाली में कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज लालगंज रामअंजोर मिश्र इंटर कालेज लालगंज, अवधेश विद्या निकेतन इंटर कालेज लालगंज गांधी इंटर कालेज सांगीपुर, सर्वोदय इंटर कालेज सांगीपुर, श्याम पत्ती बालिका इंटर कालेज लखनपुर सूर सांगीपुर चन्द्रशेखर मिश्र इंटर कालेज लखनपुर सूर सांगीपुर का औचक निरीक्षण किया। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा में आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा लाइजन अफसर डा. विन्ध्याचल सिंह, डा. मो. अनीष साथ रहे। इसके अतिरिक्त सचल दल सदस्य वीरू श्रीवास्तव सारिका गुप्ता, सरोज कुमार यादव, स्टेनो अशोक कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें