V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो फरार

मानधाता (नि.सं.)। क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशो एवं पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई। जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाशो के पास से एक बाइक, दो तमंचा तथा जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। बुधवार को शाम थाना मानधाता की पुलिस ने प्रतापगढ़ से मानधाता मार्ग स्थित गांव उसरापुर के पास उम्बल की नाली पर चेकिंग अभियान लगा रखा था। उसी समय एक बाइक से तीन बदमाश जाते दिखाई पड़े। पुलिस को देखते ही बदमाशो ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इससे एक बदमाश सूफियान पुत्र मुरादअली निवासी गांव बहरापुर थाना मानधाता के पैर में गोली लग गई। वह वही पर गिर पड़ा। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला मेडिकल कालेज लाकर भर्ती कराया। वहां से उसे एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बदमाशो के पास से एक बाइक, दो तमंचा एवं एक जिन्दा कारतूस बरमाद किया है। प्रभारी निरीक्षक मानधाता ने बताया कि घायल सूफियान के खिलाफ प्रतापगढ़ मानधाता एवं अमेठी में कई आपराधिक मामले दर्ज है। मामले की छानबीन की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशो एवं पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई। जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाशो के पास से एक बाइक, दो तमंचा तथा जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। बुधवार को शाम थाना मानधाता की पुलिस ने प्रतापगढ़ से मानधाता मार्ग स्थित गांव उसरापुर के पास उम्बल की नाली पर चेकिंग अभियान लगा रखा था। उसी समय एक बाइक से तीन बदमाश जाते दिखाई पड़े। पुलिस को देखते ही बदमाशो ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इससे एक बदमाश सूफियान पुत्र मुरादअली निवासी गांव बहरापुर थाना मानधाता के पैर में गोली लग गई। वह वही पर गिर पड़ा। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला मेडिकल कालेज लाकर भर्ती कराया। वहां से उसे एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बदमाशो के पास से एक बाइक, दो तमंचा एवं एक जिन्दा कारतूस बरमाद किया है। प्रभारी निरीक्षक मानधाता ने बताया कि घायल सूफियान के खिलाफ प्रतापगढ़ मानधाता एवं अमेठी में कई आपराधिक मामले दर्ज है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment