V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विधायक ने पीसीएस में नाम रोशन करने वालों को किया सम्मानित

प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी पीसीएस के परिणाम में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हो क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले श्री विवेक सिंह एवं श्री अंकित सिंह की सफलता पर विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा जी ने आज मीरपुर पहुंच कर उनके पिता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शिवेंद्र सिंह एवं श्री अनिल सिंह को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हो विवेक एवं अंकित जी ने न केवल अपना और अपने परिजनों का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है। माँ वाराही देवी एवं बाला जी से प्रार्थना है कि क्षेत्र के ऐसे होनहार छात्र अपनी मेहनत और लगन के बल पर आगे की परीक्षाओं में बड़ी सफलता प्राप्त कर क्षेत्र के युवाओं के किये निश्चित ही एक आदर्श प्रस्तुत करें। इस अवसर पर प्रतिनिधि अजय ओझा, नीरज ओझा व शिवम ओझा,  प्रमोद तिवारी, उपेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, अवधेश तिवारी, राजेश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी पीसीएस के परिणाम में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हो क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले श्री विवेक सिंह एवं श्री अंकित सिंह की सफलता पर विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा जी ने आज मीरपुर पहुंच कर उनके पिता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शिवेंद्र सिंह एवं श्री अनिल सिंह को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हो विवेक एवं अंकित जी ने न केवल अपना और अपने परिजनों का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है। माँ वाराही देवी एवं बाला जी से प्रार्थना है कि क्षेत्र के ऐसे होनहार छात्र अपनी मेहनत और लगन के बल पर आगे की परीक्षाओं में बड़ी सफलता प्राप्त कर क्षेत्र के युवाओं के किये निश्चित ही एक आदर्श प्रस्तुत करें। इस अवसर पर प्रतिनिधि अजय ओझा, नीरज ओझा व शिवम ओझा,  प्रमोद तिवारी, उपेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, अवधेश तिवारी, राजेश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Comment