प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम में होली मिलन समारोह परम पूज्य जगदगुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री देवनारायणाचार्य पीठाधीश्वर श्री राम मंदिर बडगादी स्वामी मुंबई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें वैष्णव भक्तों ने एक दूसरे को अबीर का टीका लगाने के पश्चात बधाई देते हुए इस त्यौहार की पवित्रता एवं गरिमा पर प्रकाश डाला। स्वामी जी का पाद प्रक्षालन करने के पश्चात धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास एवं नारायणी रामानुज दासी द्वारा आरती करके रामानुज कोट अष्टम भू बैकुंठ नैमिषारण्य का पट्टाभिषेक एवं माल्यार्पण अर्पित करके वहुमान किया गया। प्रतापगढ़ सदर के नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य को भी सम्मानित किया गया। श्री स्वामी जी ने कहा कि होली का त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति की परंपरा में यह प्रदर्शित करता है कि चाहे जैसी भी शक्ति हो उसे भगवान की भक्ति के सामने पराजित होना पड़ेगा। जो भगवान की शरणागति करता है भगवान उस भक्त की रक्षा तथा उसके भार को अपने कंधे पर स्वयं वहन करते हैं। विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि यह त्यौहार अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि असत्य पर सत्य की शक्ति पर भक्ति की विजय का यह त्यौहार है। राक्षसत्व चाहे पुरुष में हो चाहे स्त्री में हो उसे जलाना ही चाहिए। रावण हिरण्यकश्यपु डुडां ( होलिका) सभी ब्राह्मण थे। इनमें राक्षसत्व आगया इसलिए भगवान ने स्वयं इनको समाप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्यामसुंदर टाऊ रामानुज दास संतोष दुबे पूर्व सभासद दिनेश शर्मा प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह महावीर पाल रमेश मौर्या राजकुमार मौर्या सहित अनेक भक्त गण उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

रामानुज आश्रम में वैष्णव भक्तों ने मनाया होली मिलन समारोह
प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम में होली मिलन समारोह परम पूज्य जगदगुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री देवनारायणाचार्य पीठाधीश्वर श्री राम मंदिर बडगादी स्वामी मुंबई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें वैष्णव भक्तों ने एक दूसरे को अबीर का टीका लगाने के पश्चात बधाई देते हुए इस त्यौहार की पवित्रता एवं गरिमा पर प्रकाश डाला। स्वामी जी का पाद प्रक्षालन करने के पश्चात धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास एवं नारायणी रामानुज दासी द्वारा आरती करके रामानुज कोट अष्टम भू बैकुंठ नैमिषारण्य का पट्टाभिषेक एवं माल्यार्पण अर्पित करके वहुमान किया गया। प्रतापगढ़ सदर के नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य को भी सम्मानित किया गया। श्री स्वामी जी ने कहा कि होली का त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति की परंपरा में यह प्रदर्शित करता है कि चाहे जैसी भी शक्ति हो उसे भगवान की भक्ति के सामने पराजित होना पड़ेगा। जो भगवान की शरणागति करता है भगवान उस भक्त की रक्षा तथा उसके भार को अपने कंधे पर स्वयं वहन करते हैं। विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि यह त्यौहार अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि असत्य पर सत्य की शक्ति पर भक्ति की विजय का यह त्यौहार है। राक्षसत्व चाहे पुरुष में हो चाहे स्त्री में हो उसे जलाना ही चाहिए। रावण हिरण्यकश्यपु डुडां ( होलिका) सभी ब्राह्मण थे। इनमें राक्षसत्व आगया इसलिए भगवान ने स्वयं इनको समाप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्यामसुंदर टाऊ रामानुज दास संतोष दुबे पूर्व सभासद दिनेश शर्मा प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह महावीर पाल रमेश मौर्या राजकुमार मौर्या सहित अनेक भक्त गण उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें