V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वनों का महत्व समझें और इनका संरक्षण करें लोग-अजय क्रांतिकारी

विश्व वानिकी दिवस पर पर्यावरण सेना ने आयोजित की वन और जीवन विषयक गोष्ठी,पौधरोपण कर लोगों को दिलाया गया वनों की रक्षा का संकल्प।
आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर पर्यावरण सेना द्वारा सेना के मुख्यालय पूरेखरगराय पर ‘वन और जीवन’ विषयक गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को वनों का संवर्धन एवं उनके संरक्षण हेतु जागरुक किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि वनों से ही धरती पर जीवन है।पेड़ो से ही हमें प्राण वायु और भोजन मिलता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार 33 प्रतिशत वनावरण होना चाहिए।हमें चाहिए कि हम वनों रक्षा करते हुए अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा करें।तभी धरती पर जीवन मिल सकता है। पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि पर्यावरण सेना का प्रयास रंग ला रहा है लोग पर्यावरण सेना के हरित अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रहे हैं।इस मौके पर जलवायु परिवर्तन जागरूकता अभियान के तहत अमरूद का पौधा लगाकर लोगों को वनों की सुरक्षा हेतु संकल्पित किया गया।इस मौके पर नमन कुमार तिवारी,अरविंद सिंह,सिया राम पटेल,सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
विश्व वानिकी दिवस पर पर्यावरण सेना ने आयोजित की वन और जीवन विषयक गोष्ठी,पौधरोपण कर लोगों को दिलाया गया वनों की रक्षा का संकल्प।
आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर पर्यावरण सेना द्वारा सेना के मुख्यालय पूरेखरगराय पर ‘वन और जीवन’ विषयक गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को वनों का संवर्धन एवं उनके संरक्षण हेतु जागरुक किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि वनों से ही धरती पर जीवन है।पेड़ो से ही हमें प्राण वायु और भोजन मिलता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार 33 प्रतिशत वनावरण होना चाहिए।हमें चाहिए कि हम वनों रक्षा करते हुए अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा करें।तभी धरती पर जीवन मिल सकता है। पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि पर्यावरण सेना का प्रयास रंग ला रहा है लोग पर्यावरण सेना के हरित अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रहे हैं।इस मौके पर जलवायु परिवर्तन जागरूकता अभियान के तहत अमरूद का पौधा लगाकर लोगों को वनों की सुरक्षा हेतु संकल्पित किया गया।इस मौके पर नमन कुमार तिवारी,अरविंद सिंह,सिया राम पटेल,सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment