V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आरा मशीन संचालक की गला काटकर नृशंस हत्या

लोनी नदी के पास बरामद हुआ शव
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोनी नदी पुल के पास धारदार हथियार से गला काटकर आरा मशीन संचालक की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वही इस नृशंस हत्या काण्ड को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव काछा निवासी मनोज यादव 45 पुत्र गंगा प्रसाद यादव आरा मशीन चलाता था। वह रविवार को शाम घर से कही जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा था। इससे परेशान परिजन उसकी खोजबीन करने लगे थे। उधर आज जेठवारा इलाके में ही लोनी नदी के पुल के पास एक युवक का रक्त रंजित शव बरामद हुआ। धारदार हथियार से गला काटकर उसकी नृशंस हत्या की गई थी। घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई तथा सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। शव मिलने की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। साथ ही मृतक का शव देखते ही रोने बिलखने लगे तथा मृतक की शिनाख्त मनोज यादव 45 पुत्र गंगा प्रसाद यादव निवासी गांव काछा थाना जेठवारा के रूप में किया। जेठवारा एसओ के मुताबिक घटना बीती रात करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक कुल्हाड़ी से कई बार बार करके उसे मौत के घाट उतारा गया था। उसका आधा गला कटा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर दिया है। वही समाचार लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं रवाना हुआ था। मृतक के एक लड़का है। जिसका नाम कुंदन बताया जा रहा है। जिले में जहां अपराधो पर काफी दिनो से विराम लगा था। वही एक बार फिर अपराधो की बाढ़ आ गई है। इस नृशंस हत्या काण्ड को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोनी नदी के पास बरामद हुआ शव
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोनी नदी पुल के पास धारदार हथियार से गला काटकर आरा मशीन संचालक की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वही इस नृशंस हत्या काण्ड को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव काछा निवासी मनोज यादव 45 पुत्र गंगा प्रसाद यादव आरा मशीन चलाता था। वह रविवार को शाम घर से कही जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा था। इससे परेशान परिजन उसकी खोजबीन करने लगे थे। उधर आज जेठवारा इलाके में ही लोनी नदी के पुल के पास एक युवक का रक्त रंजित शव बरामद हुआ। धारदार हथियार से गला काटकर उसकी नृशंस हत्या की गई थी। घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई तथा सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। शव मिलने की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। साथ ही मृतक का शव देखते ही रोने बिलखने लगे तथा मृतक की शिनाख्त मनोज यादव 45 पुत्र गंगा प्रसाद यादव निवासी गांव काछा थाना जेठवारा के रूप में किया। जेठवारा एसओ के मुताबिक घटना बीती रात करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक कुल्हाड़ी से कई बार बार करके उसे मौत के घाट उतारा गया था। उसका आधा गला कटा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर दिया है। वही समाचार लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं रवाना हुआ था। मृतक के एक लड़का है। जिसका नाम कुंदन बताया जा रहा है। जिले में जहां अपराधो पर काफी दिनो से विराम लगा था। वही एक बार फिर अपराधो की बाढ़ आ गई है। इस नृशंस हत्या काण्ड को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment