दिन दहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मैघार के पास अपाचे सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक की बाइक को ओवर टेक करके रोक लिया। साथ ही तमंचा सटाकर उससे 86 हजार रूपए लैपटाप व मोबाइल लूट लिया। साथ ही फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की परन्तु बदमाश अभी हाथ नहीं लगे है। उधर दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। बाघराय थाना क्षेत्र के गांव भाव निवासी जय प्रकाश मिश्र पुत्र गोकरननाथ मिश्र ने गांव के चैराहे पर ग्रामीण बैंक उत्तर प्रदेश की टाइनी शाखा खोली है। वह आज सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे बाघराय स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से रूपए निकालने गया था। उसने बैंक से 86 हजार रूपए निकालकर करीब डेढ़ बजे अपने गांव स्थित टाइनी शाखा जाने लगा। शाखा संचालक जय प्रकाश मिश्र जब इलाके के गांव मैघार के करीब पहुंचा तो अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशो ने उसकी बाइक को ओवर टेक करके रोक लिया। जब तक जय प्रकाश कुछ समझ पाते बदमाशो ने तमंचा सटाते हुए उसके पास से 86 हजार रूपए, लैपटाप और मोबाइल छीन लिया। जय प्रकाश ने विरोध का प्रयास किया तो बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। संचालक के शोर मचाने पर राहगीर वहां पहुंचे। राहगीरो के मोबाइल से उन्होने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसओ बाघराय अखिलेश कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होने जानकारी होने के बाद उच्च अधिकारियो को इसकी जानकारी देते हुए छानबीन शुरू कर दिया। सूचना पाने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र मौके पर पहुंचे तथा टाइनी शाखा संचालक से पूंछताछ करके बाघराय स्थित बैंक पहुंचे। वहां पर पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तथा और लोगो से पूंछताछ किया। लूट के आरोपियो की धर पकड़ करने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की मगर अभी तक आरोपी पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ सके है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें