V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छेड़खानी का विरोध करने पर चाची भतीजी को धमकाया

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। मेले में घूम रही चाची भतीजी से कुछ शोहदे छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध करने पर शोहदो ने गाली गलौज करने के साथ ही जानलेवा धमकी दी। मेले मंे आए पड़ोसियो के हस्तक्षेप से उनकी आबरू बच सकी। घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साहबगंज बाजार निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह विगत 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर भतीजी के साथ नर्वदेश्वरनाथ धाम जल चढ़ाने गई थी। दर्शन करने के बाद भतीजे के साथ मेले में घूमने लगी। उसी समय मुंह में मास्क लगाए कुछ मनचले आए तथा उसके एवं भतीजी के साथ छेड़खानी एवं अश्लील हरकत करने लगे। इसका विरोध करने पर मनचल जाति सूचक गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। मेले में कुछ गांव के लोग भी आए थे। शोर सुनकर उक्त लोग बीच बचाव करने आए तब आबरू बच सकी। मनचले धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने पुलिस को कुछ नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। मेले में घूम रही चाची भतीजी से कुछ शोहदे छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध करने पर शोहदो ने गाली गलौज करने के साथ ही जानलेवा धमकी दी। मेले मंे आए पड़ोसियो के हस्तक्षेप से उनकी आबरू बच सकी। घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साहबगंज बाजार निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह विगत 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर भतीजी के साथ नर्वदेश्वरनाथ धाम जल चढ़ाने गई थी। दर्शन करने के बाद भतीजे के साथ मेले में घूमने लगी। उसी समय मुंह में मास्क लगाए कुछ मनचले आए तथा उसके एवं भतीजी के साथ छेड़खानी एवं अश्लील हरकत करने लगे। इसका विरोध करने पर मनचल जाति सूचक गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। मेले में कुछ गांव के लोग भी आए थे। शोर सुनकर उक्त लोग बीच बचाव करने आए तब आबरू बच सकी। मनचले धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने पुलिस को कुछ नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है

Leave a Comment