प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उ.प्र. सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मनोकानिका उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला कोषागार के पेंशनर हाल में आयोजित की गई है। बैठक में संगठन की लम्बित मांगो कैशलेश चिकित्सा योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पेंशन की धनराशि की वापसी 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष किये जाने आदि पर पेंशनरो द्वारा विचार विमर्श किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से सरकार से इसे शीघ्र लागू किये जाने की मांग की गई। स्थानीय समस्याओ के निराकरण हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रतापगढ़ से वार्ता किये जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में इन्द्रमणि मिश्रा, रामधन सरोज, हरिकेश सिंह चैहान, श्याम शंकर दूबे, गुरूदयाल गुप्ता, सूबेदार उपाध्याय, बाल गोविन्द तिवारी, प्यारेलाल मिश्रा, कृष्ण देव दूबे, विनोद मिश्रा, जीवन शंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें