V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आजादी के बाद पहली बार नगर में भाजपा ने दर्ज कराई अपनी जीत

रुदौली – अयोध्या । लगातार तीसरी बार रुदौली विधानसभा से अपनी जीत दर्ज कराकर जहाँ रामचंद्र यादव ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है वहीं आजादी के बाद रुदौली नगर में भाजपा को पहली बार विजय प्राप्त हुयी है । नगर में पहली बार भाजपा की जीत पर एक तरफ जहां भाजपाइयों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है वहीं मुश्लिम बाहुल्य नगर में भाजपा की जीत पर अन्य दलों में खलबली मच गयी है । रुदौली नगर में प्रथम बार भाजपा की जीत पर भाजपा के रुदौली नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने समस्त नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव में मुश्लिम बाहुल्य नगर रुदौली के नगरवासियों ने भाजपा का “सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास” के सिद्धांत को स्वीकार करते हुए सभी वर्ग , सम्प्रदाय व जाति के लोगों ने भाजपा के सुशासन व विकास से प्रभावित होकर उसे वोट किया है ।       बतातें चलें कि अयोध्या जनपद की रुदौली तहसील अंतर्गत मुश्लिम बाहुल्य रुदौली नगर में 60 प्रतिशत मुस्लिम तथा 40 प्रतिशत हिंदू मतदाता हैं , आजादी से लेकर 2017 के चुनाव तक नगर में एक बार भी भाजपा अपनी जीत दर्ज करवा पाने में सफल नहीं हो सकी थी लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता के नेतृत्व में पहली बार भाजपा को नगर से विजयश्री प्राप्त हुयी है जो रुदौली नगर के इतिहास में एक नया कीर्तिमान है । पिछले चुनाव में जहां भाजपा को मात्र 5000 वोटों से संतोष करना पड़ा था वहीं इस चुनाव में उसने 6600 मत प्राप्त कर नगर में अपनी जीत दर्ज कराई है। जहां  इस बार इस नए रिकॉर्ड ने सबको चौका दिया है वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष का मानना है कि यह जीत कोई अप्रत्याशित नहीं है क्योंकि आजादी के बाद पहली बार नगर की जनता की परेशानियों की तरफ किसी ने ध्यान दिया है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसने नगरवासियों के लिए रुदौली रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज , सड़कों का चौड़ीकरण , पेयजल पुनर्गठन के तहत 50 किमी की नई वाटर पाइप लाइन व दो ओवरहेड टैक , आरपीडीआरपी के तहत 50 करोड़ रुपये का विधुत कार्य जिसमें ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाना व नगर के जर्जर तारों को बदलने का कार्य तथा नगर में 3500 प्रधानमंत्री आवास जिसमे लगभग 2000 आवास अल्पसंख्यकों को देनें के साथ ही अनेकों जनकल्याणकारी कार्य नगर की जनता के लिए किया है । नगर अध्यक्ष ने रुदौली नगर के समस्त नगरवासियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नगरवासियों ने पहली बार नगर में भाजपा के पक्ष में मतदान करके विकास व सुशासन का चुनाव किया है । उन्होंने अपनी नगर कमेटी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नगर की यह ऐतिहासिक जीत का प्रमुख कारण हमारी नगर कमेटी द्वारा जी तोड़ परिश्रम कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचना है , इसके लिए मैं अपने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत साधुवाद देता हूँ ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment