मिल्कीपुर -अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के पूरे लाल खा गांव में दबंगों द्वारा ग्रामीणों का रास्ता रोके जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस चौकी देवगांव से न्याय न मिलने के बाद थानाध्यक्ष को संयुक्ताक्षर शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्यवाही की गुहार की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना क्षेत्र के देवगांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूरे लाल का गांव के कुंड़वा निवासी ग्रामीणों ने राजू वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त हस्ताक्षरित शिकायती प्रार्थना पत्र थाना अध्यक्ष कुमारगंज के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया है कि उनके गांव के ही साहब वरदान पुत्र विश्राम, हंसराज पुत्र वीरबली, राम सुमन पुत्र वंश बहादुर, विनीत पुत्र राम भवन व राम मिलन पुत्र भगत गांव स्थित रास्ते से आने जाने पर मना करते हुए आए दिन जमकर अभद्रता किया करते हैं। उनकी बदसलूकी के चलते हम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है और घर के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर घर की महिलाओं का आम रास्ते से निकल पाना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि स्थानीय चौकी देवगांव पर शिकायत की गई। किंतु उन्हें न्याय नहीं मिल सका और चौकी पुलिस दबंगों के प्रभाव में आकर कार्यवाही करने से कतरा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर थानाध्यक्ष वीर सिंह ने दबंगों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया है।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

दबंगों ने ग्रामीणों का रोका रास्ता
मिल्कीपुर -अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के पूरे लाल खा गांव में दबंगों द्वारा ग्रामीणों का रास्ता रोके जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस चौकी देवगांव से न्याय न मिलने के बाद थानाध्यक्ष को संयुक्ताक्षर शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्यवाही की गुहार की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना क्षेत्र के देवगांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूरे लाल का गांव के कुंड़वा निवासी ग्रामीणों ने राजू वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त हस्ताक्षरित शिकायती प्रार्थना पत्र थाना अध्यक्ष कुमारगंज के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया है कि उनके गांव के ही साहब वरदान पुत्र विश्राम, हंसराज पुत्र वीरबली, राम सुमन पुत्र वंश बहादुर, विनीत पुत्र राम भवन व राम मिलन पुत्र भगत गांव स्थित रास्ते से आने जाने पर मना करते हुए आए दिन जमकर अभद्रता किया करते हैं। उनकी बदसलूकी के चलते हम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है और घर के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर घर की महिलाओं का आम रास्ते से निकल पाना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि स्थानीय चौकी देवगांव पर शिकायत की गई। किंतु उन्हें न्याय नहीं मिल सका और चौकी पुलिस दबंगों के प्रभाव में आकर कार्यवाही करने से कतरा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर थानाध्यक्ष वीर सिंह ने दबंगों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें