केक काटकर किया अपनी खुशी का इजहार
प्रयागराज। पंजाब की जनता ने मुद्दे की राजनीति पर वोट किया। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को चुनते हुए सभी पार्टियों पर झाड़ू लगा दिया। आम आदमी पार्टी की पंजाब में 92 सीट आई है जिसे लेकर आम आदमी पार्टी प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यालय प्रयागराज में आप जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अहमद के नृतेत्व में आप कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं मिठाइयां बांट कर एक दूसरे को बधाईयां दीं। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश इकाई के निर्देशों के क्रम में जिला कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ0 अलताफ अहमद एवं महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह ने रवाना किया। पंजाब की ऐतिहासिक जीत ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय फलक पर ला दिया है। अब पूरे देश की निगाहें राष्ट्रीय विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी की ओर बहुत ही उत्सुकता लगी हैं। एक से अधिक राज्यों में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी देश की तीसरी पार्टी बन गयी है। इस कार्यक्रम में जिला महासचिव नितिन सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश चौबे, प्रतापपुर के प्रत्याशी हरिश्चन्द्र मिश्र, कोरांव के प्रत्याशी हरीश चंद्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अबू तालिब, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पूनम सिंह, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा, दक्षिणी विधानसभा के अध्यक्ष इशराक हाशमी, जिला सचिव मोहम्मद जैद, अली मोहम्मद अब्बासी, शशी चंद्रा, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम, दीपक श्रीवास्तव, मानंद मिश्रा, महिला जिला उपाध्यक्ष सुनैना, अभिलाषा गौतम, डॉ0 आजमा, अमित यादव, सौरभ सेठ जिला सचिव यूथ विंग, साहब, सौरभ सिंह , रणबहादुर सिंह पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































