V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चुनाव परिणाम जानने को रही बेसब्री

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। विधान सभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए आज गुरूवार को लोगो में सुबह से ही बेसब्री रही। धुरंधरो की प्रतिष्ठा का सवाल बनी हार जीत जानने की बेसब्री के चलते लोग दिन भर जहां टीवी के सामने जुटे रहे। वही हाथ में मोबाइल लेकर बेसब्री से व्हाट्स अप पर आने वाले मैसेज को देखते रहे। यही नहीं कचहरी से लेकर अन्य सरकारी व निजी दफ्तरो में भी लोग मतगणना की खुमारी में डूबे रहे। चुनाव के नतीजे जानने की ललक वैसे तो हमेशा से रही है। वही विधान सभा चुनाव के दौरान यह चरम पर दिखाई पड़ी। किस विधानसभा क्षेत्र में कौन प्रत्याशी जीत रहा है इसका अनुमान लगाने के लिए वैसे तो मतदान सम्पन्न होने के बाद से ही कयास बाजी शुरू हो चुकी थी। यह कयास बाजी आज चरम पर रही। मतगणना शुरू हुई तो यही हकीकत भी दिखाई पड़ी। सभी दलो के प्रत्याशियो ने इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर प्रचार के दौरान भी काफी ताकत झोकी थी। यही वजह रही कि मतगणना शुरू होते ही लोग टीवी के सामने बैठ गए थे। वही अधिकांश लोग मोबाइल के सहारे परिणाम जानने के रूझान को जानने का प्रयास करते रहे। वहीं मतगणना स्थल के आसपास भी तमाम लोग मंडराते रहे। इस दौरान आगे पीछे की जो भी जानकारी मिलती उसी को लेकर खेमो में हंसी और मायूसी का माहौल बनता बिगड़ता। उधर जीत हार को लेकर नगर के मोहल्लो बाजार की दुकानो, विभिन्न प्रतिष्ठानो के अलावा सरकारी दफ्तरो में भी दिन भर चर्चाओ का बाजार गरम रहा। हालत यह थी कि भले ही कोई किसी काम में जुटा हो लेकिन सभी का मन एवं दिमाग तथा कान मतगणना का परिणाम जानने की ओर था। जब भी समय मिलता लोग खुद को परिणाम की जानकारी लेने से रोक नहीं पाते थे। यही स्थिति लगभग जिले भर के सभी लोगो में थी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। विधान सभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए आज गुरूवार को लोगो में सुबह से ही बेसब्री रही। धुरंधरो की प्रतिष्ठा का सवाल बनी हार जीत जानने की बेसब्री के चलते लोग दिन भर जहां टीवी के सामने जुटे रहे। वही हाथ में मोबाइल लेकर बेसब्री से व्हाट्स अप पर आने वाले मैसेज को देखते रहे। यही नहीं कचहरी से लेकर अन्य सरकारी व निजी दफ्तरो में भी लोग मतगणना की खुमारी में डूबे रहे। चुनाव के नतीजे जानने की ललक वैसे तो हमेशा से रही है। वही विधान सभा चुनाव के दौरान यह चरम पर दिखाई पड़ी। किस विधानसभा क्षेत्र में कौन प्रत्याशी जीत रहा है इसका अनुमान लगाने के लिए वैसे तो मतदान सम्पन्न होने के बाद से ही कयास बाजी शुरू हो चुकी थी। यह कयास बाजी आज चरम पर रही। मतगणना शुरू हुई तो यही हकीकत भी दिखाई पड़ी। सभी दलो के प्रत्याशियो ने इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर प्रचार के दौरान भी काफी ताकत झोकी थी। यही वजह रही कि मतगणना शुरू होते ही लोग टीवी के सामने बैठ गए थे। वही अधिकांश लोग मोबाइल के सहारे परिणाम जानने के रूझान को जानने का प्रयास करते रहे। वहीं मतगणना स्थल के आसपास भी तमाम लोग मंडराते रहे। इस दौरान आगे पीछे की जो भी जानकारी मिलती उसी को लेकर खेमो में हंसी और मायूसी का माहौल बनता बिगड़ता। उधर जीत हार को लेकर नगर के मोहल्लो बाजार की दुकानो, विभिन्न प्रतिष्ठानो के अलावा सरकारी दफ्तरो में भी दिन भर चर्चाओ का बाजार गरम रहा। हालत यह थी कि भले ही कोई किसी काम में जुटा हो लेकिन सभी का मन एवं दिमाग तथा कान मतगणना का परिणाम जानने की ओर था। जब भी समय मिलता लोग खुद को परिणाम की जानकारी लेने से रोक नहीं पाते थे। यही स्थिति लगभग जिले भर के सभी लोगो में थी।

Leave a Comment