V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

टीबी को समूल नष्ट करने के लिए जनपद में नौ मार्च से 10 दिवसीय राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन अभियान

अयोध्या। टीबी को समूल नष्ट करने के लिए जनपद में नौ मार्च से 10 दिवसीय राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के पांच लाख की जनसंख्या का आच्छादित करने का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसमें हाई रिस्क वाली 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग करायी जाएगी। कोरोना के कारण जिले में बीते वर्ष में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पूरा नही हो सका था। इसे देखते हुए जिले में क्षयरोग उन्मूलन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जिला क्षयरोग चिकित्साधिकारी डा. अजय मोहन ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 205 टीमों का गठन किया गया है। अभियान की मानीटरिंग करने के लिए 46 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। डा. अजय मोहन ने बताया कि एक टीम में तीन सदस्य रहेंगे जो 50-50 घरों पर भ्रमण कर परिवार के सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग करेंगे। इस टीम में शामिल होने वाले सदस्यों में सुपरवाइजर को 300 रुपए प्रतिदिन,एलटी व वालंटियर को 150 रुपए प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक टीबी का सक्रिय केस मिलने पर टीम के प्रत्येक सदस्य को 200 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सक्रिय टीबी के मरीजों की खोज कर उनकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को दी जाएगी। इसके बाद टीबी के सक्रिय मरीजों का उपचार प्रारम्भ किया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। टीबी को समूल नष्ट करने के लिए जनपद में नौ मार्च से 10 दिवसीय राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के पांच लाख की जनसंख्या का आच्छादित करने का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसमें हाई रिस्क वाली 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग करायी जाएगी। कोरोना के कारण जिले में बीते वर्ष में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पूरा नही हो सका था। इसे देखते हुए जिले में क्षयरोग उन्मूलन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जिला क्षयरोग चिकित्साधिकारी डा. अजय मोहन ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 205 टीमों का गठन किया गया है। अभियान की मानीटरिंग करने के लिए 46 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। डा. अजय मोहन ने बताया कि एक टीम में तीन सदस्य रहेंगे जो 50-50 घरों पर भ्रमण कर परिवार के सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग करेंगे। इस टीम में शामिल होने वाले सदस्यों में सुपरवाइजर को 300 रुपए प्रतिदिन,एलटी व वालंटियर को 150 रुपए प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक टीबी का सक्रिय केस मिलने पर टीम के प्रत्येक सदस्य को 200 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सक्रिय टीबी के मरीजों की खोज कर उनकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को दी जाएगी। इसके बाद टीबी के सक्रिय मरीजों का उपचार प्रारम्भ किया जाएगा।

Leave a Comment