V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रधान पुत्र पर हिन्दू मुस्लिम के नाम पर दंगा कराने की साजिश का आरोप

कौशाम्बी। सरॉयअकिल थाना इलाके के किशुनपुर अम्बारी गांव स्थित मां मसुरिया देवी मंदिर के लगने वाले मेले में गांव के लोगो ने पूर्व प्रधान पुत्र द्वारा जबरन अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। उक्त व्यवस्था का हिस्सा न बनने वाले दुकानदारों सहित श्रद्धालुओं से आए दिन मारपीट भी की जाती है। मौजूदा ग्राम प्रधान द्वारा अवैध वसूली रूकवाने के बाद से अवैध वसूली करने वाले पूर्व प्रधान पुत्र ने गांव में हिन्दू मुस्लिम के नाम पर दंगा कराने की साजिश रच रहा है।सोमवार को ग्रामीणों ने  जिलाधिकारी  व एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की ।  किशुनपुर अम्बारी के राजकुमार पुत्र बिन्देश्वरी, राजेश कुमार पुत्र बाबूलाल, सूरजदीन पुत्र मिठाई लाल, नन्हे पुत्र स्व. रामदेव, अवधेष कुमार पुत्र स्व. हरिलाल, सुशील कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद, लक्ष्मीकान्त पुत्र बसन्त लाल, अनूप कुमार विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उनके गांव में मां मसुरिया देवी का प्राचीन मंदिर  है। मंदिर में सोमवार व शुक्रवार को भारी मेला लगता है। जिसमें जनपद ही नही अपितु गैर जनपद से भी श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए आते है। ग्रामीणों ने बताया कि मेले के रखरखाव तथा ग्राम सभा की आय बढ़ाने हेतु मेला ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में नीलाम किया जाता रहा है। जिसके तहत मेला खरीदने वाले ठेकेदार श्रद्धालु तथा दुकानदार से कर वसूलते थे, लेकिन इस बार ऐसा नही है। पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र बिना नीलामी के ही मेले में गुंडई के बल पर अवैध वसूली कर रहे है। इस बात की शिकायत जब मौजूदा ग्राम प्रधान से की गई तो उन्होने वसूली को ब नीलामी  नही होने तक बन्द करा दिया। वसूली बन्द होने से पूर्व ग्राम प्रधान पुत्र द्वारा गांव में हिन्दू मुस्लिम के नाम पर दंगा कराने की साजिश रची जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुस्लिम प्रधान होने के चलते हम लोग शांति ब्यवस्था को लेकर आशंकित है। उन्होने कहा कि दंगा के नाम पर पूर्व प्रधान पुत्र के द्वारा मौजूदा प्रधान पर दबाव बनाया जा रहा है ताकि  मौजूदा प्रधान नीलामी की प्रक्रिया को रोक दें और प्रधान पुत्र जबरन मेले में अवैध वसूली करते हुए राजस्व को छति पहुँचाता रहे। ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी  ने सरॉयअकिल पुलिस को जॉच कर आवश्यक  कार्रवाई का निर्देश दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। सरॉयअकिल थाना इलाके के किशुनपुर अम्बारी गांव स्थित मां मसुरिया देवी मंदिर के लगने वाले मेले में गांव के लोगो ने पूर्व प्रधान पुत्र द्वारा जबरन अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। उक्त व्यवस्था का हिस्सा न बनने वाले दुकानदारों सहित श्रद्धालुओं से आए दिन मारपीट भी की जाती है। मौजूदा ग्राम प्रधान द्वारा अवैध वसूली रूकवाने के बाद से अवैध वसूली करने वाले पूर्व प्रधान पुत्र ने गांव में हिन्दू मुस्लिम के नाम पर दंगा कराने की साजिश रच रहा है।सोमवार को ग्रामीणों ने  जिलाधिकारी  व एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की ।  किशुनपुर अम्बारी के राजकुमार पुत्र बिन्देश्वरी, राजेश कुमार पुत्र बाबूलाल, सूरजदीन पुत्र मिठाई लाल, नन्हे पुत्र स्व. रामदेव, अवधेष कुमार पुत्र स्व. हरिलाल, सुशील कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद, लक्ष्मीकान्त पुत्र बसन्त लाल, अनूप कुमार विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उनके गांव में मां मसुरिया देवी का प्राचीन मंदिर  है। मंदिर में सोमवार व शुक्रवार को भारी मेला लगता है। जिसमें जनपद ही नही अपितु गैर जनपद से भी श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए आते है। ग्रामीणों ने बताया कि मेले के रखरखाव तथा ग्राम सभा की आय बढ़ाने हेतु मेला ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में नीलाम किया जाता रहा है। जिसके तहत मेला खरीदने वाले ठेकेदार श्रद्धालु तथा दुकानदार से कर वसूलते थे, लेकिन इस बार ऐसा नही है। पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र बिना नीलामी के ही मेले में गुंडई के बल पर अवैध वसूली कर रहे है। इस बात की शिकायत जब मौजूदा ग्राम प्रधान से की गई तो उन्होने वसूली को ब नीलामी  नही होने तक बन्द करा दिया। वसूली बन्द होने से पूर्व ग्राम प्रधान पुत्र द्वारा गांव में हिन्दू मुस्लिम के नाम पर दंगा कराने की साजिश रची जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुस्लिम प्रधान होने के चलते हम लोग शांति ब्यवस्था को लेकर आशंकित है। उन्होने कहा कि दंगा के नाम पर पूर्व प्रधान पुत्र के द्वारा मौजूदा प्रधान पर दबाव बनाया जा रहा है ताकि  मौजूदा प्रधान नीलामी की प्रक्रिया को रोक दें और प्रधान पुत्र जबरन मेले में अवैध वसूली करते हुए राजस्व को छति पहुँचाता रहे। ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी  ने सरॉयअकिल पुलिस को जॉच कर आवश्यक  कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Leave a Comment