V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाइक में सपा का झंडा देख दबंगों ने युवक को पीटा

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के समीप बाइक सवार युवक को सरेराह रोकते हुए उपद्रवी युवकों ने पीट दिया। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंच पीड़ित ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। कोखराज कोतवाली के टेंगाई गांव का रमाशंकर गुरुवार को किसी काम से सैनी गया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। बताया कि मीठेपुर सयारा गांव के समीप सड़क किनारे बैठे कुछ उपद्रवी युवकों ने उसे रोक लिया और गाड़ी में एक पार्टी का झंडा देख आग बबूला हो गए। झंडा तोड़ने का विरोध करने पर आरोपितों ने युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सरेराह युवक के साथ मारपीट देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर आरोपित युवक भाग निकले। एसपी ने पीड़ित युवक को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के समीप बाइक सवार युवक को सरेराह रोकते हुए उपद्रवी युवकों ने पीट दिया। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंच पीड़ित ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। कोखराज कोतवाली के टेंगाई गांव का रमाशंकर गुरुवार को किसी काम से सैनी गया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। बताया कि मीठेपुर सयारा गांव के समीप सड़क किनारे बैठे कुछ उपद्रवी युवकों ने उसे रोक लिया और गाड़ी में एक पार्टी का झंडा देख आग बबूला हो गए। झंडा तोड़ने का विरोध करने पर आरोपितों ने युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सरेराह युवक के साथ मारपीट देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर आरोपित युवक भाग निकले। एसपी ने पीड़ित युवक को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment