कौशाम्बी। नेहरू युवा केन्द्र, मंझनपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन श्याम नारायण करवरिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवतपुर में किया गया।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के लेखाधिकारी प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि 28 फरवरी के दिन सन 1928 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक डा0 सी बी रमन ने रमन खोज प्रारंभ की थी । तभी से 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बेस्ट मैटेरियल सामग्री से उपयोगी वस्तुओं को बनाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। जिसमे प्रथम स्थान गौरव मिश्रा और द्वितीय कृष्णा देवी तथा तृतीय स्थान सिद्धार्थ द्विवेदी ने प्राप्त किया ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































