मतगणना के लिए 70 मास्टर ट्रेनर 6 और 9 मार्च को प्रशिक्षण देंगे
प्रयागराज। प्रयागराज में विधानसभा की मतगणना 10 मार्च को होगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना के लिए 1196 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो 10 मार्च को वोटों की गिनती करेंगे। प्रत्याशियों के साथ साथ वोटरों के लिए यह अहम दिन होगा। चुनाव आयोग के निर्देशन में मतगणनाकर्मियों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण दो दिन होना है। पहला प्रशिक्षण छह मार्च को और दूसरा प्रशिक्षण नौ मार्च को 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि ने बताया कि प्रशिक्षण मिशन रोड कटरा स्थित बिशप जाॅनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज में दिया जाएगा। प्रशिक्षण 70 मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जाना है। पहले मास्टर ट्रेनरों काे प्रशिक्षण पांच मार्च को जिला पंचायत सभागार में 11 बजे से 01:30 बजे तक दिया जाएगा। वे प्रशिक्षण लेने के बाद 1196 मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया है कि मतगणनाकर्मी व मास्टर ट्रेनर को ट्रेनिंग में अवश्य पहुंचना है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































