V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कृषि विश्वविद्यालय में 4 मार्च से 6 मार्च तक होगा 31वां वार्षिक खेलकूद समारोह

कृषि विश्वविद्यालय में 31वां वार्षिक खेलकूद समारोह होगा 4 मार्च से 6 मार्च
मिल्कीपुर अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या में 31 वां वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में  4 मार्च से प्रारंभ कर 6 मार्च 2022 तक तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के सह-क्रीड़ा अधिकारी एवं एथलेटिक्स प्रेसिडेंट डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि खेलकूद समारोह का उद्घाटन 4 मार्च को प्रातः 9:00 बजे एवं समापन 6 मार्च को अपरान्ह 1 बजे होगा। वार्षिक खेलकूद समारोह में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 एवं रिले रेस तथा लंबी कूद, ऊंची कूद, जेवलिंग थ्रो, डिस्कस थ्रो ,शाटपुट,हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो, तथा वालीबाल, फुटबॉल, कबड्डी ,क्रिकेट, खो-खो ,हैंडबॉल आदि खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता, डॉ डी नियोगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों को कुलपति  के निर्देश के क्रम में 6 हाउसों में विभाजित कर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ संजय पाठक ने बताया कि छात्र-छात्राओं को अपना वर्तमान सत्र का परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा । विश्वविद्यालय के सह क्रिड़ा प्रभारी डॉ ऋषि कांत, खेल कूद विभाग के शारीरिक शिक्षक डॉ देव नारायण, क्रिड़ा सहायक बृजभूषण सिंह, हर्ष नारायण, समस्त खेलकूद अध्यक्ष, हाउस अध्यक्ष सह अध्यक्ष, सहयोगी एवं खेलकूद विभाग के कर्मचारी आयोजन को सफल बनाने में पूरे तन मन से लगे हैं ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कृषि विश्वविद्यालय में 31वां वार्षिक खेलकूद समारोह होगा 4 मार्च से 6 मार्च
मिल्कीपुर अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या में 31 वां वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में  4 मार्च से प्रारंभ कर 6 मार्च 2022 तक तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के सह-क्रीड़ा अधिकारी एवं एथलेटिक्स प्रेसिडेंट डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि खेलकूद समारोह का उद्घाटन 4 मार्च को प्रातः 9:00 बजे एवं समापन 6 मार्च को अपरान्ह 1 बजे होगा। वार्षिक खेलकूद समारोह में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 एवं रिले रेस तथा लंबी कूद, ऊंची कूद, जेवलिंग थ्रो, डिस्कस थ्रो ,शाटपुट,हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो, तथा वालीबाल, फुटबॉल, कबड्डी ,क्रिकेट, खो-खो ,हैंडबॉल आदि खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता, डॉ डी नियोगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों को कुलपति  के निर्देश के क्रम में 6 हाउसों में विभाजित कर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ संजय पाठक ने बताया कि छात्र-छात्राओं को अपना वर्तमान सत्र का परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा । विश्वविद्यालय के सह क्रिड़ा प्रभारी डॉ ऋषि कांत, खेल कूद विभाग के शारीरिक शिक्षक डॉ देव नारायण, क्रिड़ा सहायक बृजभूषण सिंह, हर्ष नारायण, समस्त खेलकूद अध्यक्ष, हाउस अध्यक्ष सह अध्यक्ष, सहयोगी एवं खेलकूद विभाग के कर्मचारी आयोजन को सफल बनाने में पूरे तन मन से लगे हैं ।

Leave a Comment