प्रिया द्विवेदी के भजनों पर शिवमय हुआ भयहरणनाथ धाम
भयहरणनाथ धाम। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में बाइसवें महाकाल महोत्सव में महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल मेले का आयोजन हुआ जिसमें लगभग ढाई लाख श्रद्धालु भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। वहीं महाकाल महोत्सव के मंच पर भव्य सांस्कृतिक उत्सव व शिव आराधना की प्रस्तुति हुई। सुप्रसिद्ध लोकगायिका प्रिया द्विवेदी के लोकगीतों व भजनों पर पूरा भयहरणनाथ धाम भक्तिमय होकर झूमने लगा। उनकी प्रस्तुति शंकर तेरी जटा से निकली है गंगधारा की खूब सराहना हुई। वहीं ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया पर सब झूमने को मजबूर हो गए। दूरदर्शन कलाकार आदि उपाध्याय ने शिव तांडव सहित शिव आराधना के अद्भुद लोकनृत्य प्रस्तुत करके धाम को भक्तिमय बना दिया और श्रोता हर हर महादेव के उद्घोष लगाते हुए दिखे। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गीतकार शरद मिश्रा के लिखे गीत ऋतुराज आई गयें सुधि न भुलाया, सजन हो अबकी सावन में आया जिसे प्रिया द्विवेदी ने आवाज़ दी है उस अल्बम का लोकर्पण हुआ। धाम के महासचिव समाज शेखर व थाना अध्यक्ष जेठवारा आदित्य सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सुबह से ही कार्यकर्ता व पुलिस सभी निर्धारित पॉइन्ट पर अपनी ज़िम्मेदारी निभाते रहे। वहीं चौकी इंचार्ज राकेश सिंह भदौरिया ने पेट्रोलिंग करते हुये ट्रैफिक यातायात व कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रखा। एएसपी, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर व वीडियो मान्धाता ने मेला क्षेत्र में पर्यवेक्षण करके सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्वरोजगार एक्पर्ट आदेश शर्मा, जल योद्धा आर्यशेखर, उपाध्यक्ष कार्यक्रम उमाकान्त पांडेय , कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन भयहरणनाथ धाम के सांस्कृतिक संयोजक शरद कुमार मिश्र ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल ने किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































