ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत लोकतन्त्र और पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल की लोग कर रहे है सराहना।
आज नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आचार्य सदाशिव शिक्षण संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक समारोह में पर्यावरण सेना प्रमुख एवं स्वीप कार्यक्रम के यूथ ब्रांड एंबेसडर अजय क्रांतिकारी को पर्यावरण सेना द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण और लोकतन्त्र की रक्षा हेतु शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता और ग्रीन वोटिंग अभियान के सफल संचालन कर लोगों को जागरूक करने हेतु जिला युवा अधिकारी आर जी चौहान एवं कालेज के प्राचार्य ने सम्मानित किया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने लोगों से 27 फ़रवरी को अपने बूथ पर जाकर शत प्रतिशत मतदान के लिए बटन दबाओ पेड़ लगाओ, लोकतन्त्र व सृष्टि बचाओ नारे के साथ जागरुक करते हुए शपथ दिलाई और मतदान के पश्चात एक एक पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर विनय मिश्र,शिवम् यादव,रंजीत यादव,आयुष सिंह,अश्वनी पाल,रश्मि मिश्रा एवं नमन कुमार तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































