V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा की नीतियों से क्षुब्ध होकर पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने थामा सपा का दामन

भाजपा छोड़ तीन पूर्व जिप सदस्य सपा में शामिल

कौशाम्बी। विगत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी के बेटे जगजीत सिंह ने भाजपा की नीतियों से क्षुब्ध होकर मंगलवार को पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए अपने कई साथियों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया की वह जिस विचारधारा, उद्देश्य ,उन्नतशील समाज की स्थापना के लिए पार्टी से जुड़े थे, उसमें बहुत बड़ा बदलाव हो गया है ।वह पार्टी में रहते हुए किसानों ,नौजवानों, बेरोजगारों ,शोषितों, दलितों ,अल्पसंख्यकों , गरीब सवर्णों तथा अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की सहायता  अब नहीं कर पा रहे है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि  पार्टी के लोग अब उपर्युक्त लोगों का ही शोषण करने में लगे हैं ।किसानों की फसल जानवरों द्वारा बर्बाद हो रही है। नौजवान रोजगार से वंचित हो रहे हैं ,रोजगार की तलाश में नौजवान पुलिस की लाठियां खा रहे हैं तथा पिछड़ों दलितों का आरक्षण भी मारा जा रहा  है।ऐसी विभिन्न बातों से क्षुब्ध धोकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए मंगलवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया । इस दौरान पूर्व कबीना मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचि इंद्रजीत सरोज ने उन्हें सपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। मंगलवार को भाजपा नेता जगजीत सिंह के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता साजन मौर्य, पूर्व जिलापंचायत सदस्य  मोहनलाल सरोज ,सुशील केसरवानी सहित अन्य कई लोगों ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

भाजपा छोड़ तीन पूर्व जिप सदस्य सपा में शामिल

कौशाम्बी। विगत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी के बेटे जगजीत सिंह ने भाजपा की नीतियों से क्षुब्ध होकर मंगलवार को पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए अपने कई साथियों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया की वह जिस विचारधारा, उद्देश्य ,उन्नतशील समाज की स्थापना के लिए पार्टी से जुड़े थे, उसमें बहुत बड़ा बदलाव हो गया है ।वह पार्टी में रहते हुए किसानों ,नौजवानों, बेरोजगारों ,शोषितों, दलितों ,अल्पसंख्यकों , गरीब सवर्णों तथा अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की सहायता  अब नहीं कर पा रहे है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि  पार्टी के लोग अब उपर्युक्त लोगों का ही शोषण करने में लगे हैं ।किसानों की फसल जानवरों द्वारा बर्बाद हो रही है। नौजवान रोजगार से वंचित हो रहे हैं ,रोजगार की तलाश में नौजवान पुलिस की लाठियां खा रहे हैं तथा पिछड़ों दलितों का आरक्षण भी मारा जा रहा  है।ऐसी विभिन्न बातों से क्षुब्ध धोकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए मंगलवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया । इस दौरान पूर्व कबीना मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचि इंद्रजीत सरोज ने उन्हें सपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। मंगलवार को भाजपा नेता जगजीत सिंह के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता साजन मौर्य, पूर्व जिलापंचायत सदस्य  मोहनलाल सरोज ,सुशील केसरवानी सहित अन्य कई लोगों ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया।

Leave a Comment