V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शत-प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान

तारुन- अयोध्या। शत-प्रतिशत मतदान के लिए  चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में  तारुन न्याय पंचायत की ग्राम पंचायत तारुन में सचिवालय के मैदान पर किसान मतदाता पाठशाला का आयोजन हुआ इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव द्वारा किया गया।सी डी ओ ने कहा कि यह हमारे कर्तव्य निर्वहन करने की घड़ी है। अत: सभी मतदाता पूर्ण रूप से निष्पक्ष होकर बिना किसी लोभ, लालच व दबाव के अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।मजबूत अर्थव्यवस्था के लिये मतदान जरूरी है जैसे हम किसान लोग जब समय से खाद बीज का प्रयोग नही करेंगे तो बाद में फसल के बारे में क्या करेंगे ।उसी तरह जब मतदान नही करेंगे तब तक हम मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने से वंचित रह जाएंगे ।आप जानते है यदि सभी को मतदान का अधिकार नही मिला होता तो क्या होता ,अंग्रेज के शासनकाल में सभी को मतदान का अधिकार नही था ।यदि केवल अमीरों को ही मतदान का अधिकार मिला होता तो क्या होता । 2017 के चुनाव में अयोध्या में मतदान का प्रतिशत 60%था इस बार हमें इसे बढ़ाना है ।अपने परिवार, पास- पड़ोस में हमें यह देखना है कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे। उप निदेशक कृषि डॉ संजय त्रिपाठी ने बताया कि  जिले की 130 न्याय पंचायत में मतदाता जागरूकता के तहत किसान मतदाता पाठशाला का आयोजन किया गया है ।कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ बी के सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि विनोद कुमार वर्मा ,ए डी ओ कॉपरेटिव अमित कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश, शेर बहादुर चौहान, राम जीत,प्रवीण सिंह,उमा शंकर, बृजेन्द्र कुमार,विजय कुमार वर्मा,विवेकानंद मिश्रा, दिवाकर पाण्डेय,मनमोहन, शुभम, सहित किसान व महिलाएं उपस्थित रही ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
तारुन- अयोध्या। शत-प्रतिशत मतदान के लिए  चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में  तारुन न्याय पंचायत की ग्राम पंचायत तारुन में सचिवालय के मैदान पर किसान मतदाता पाठशाला का आयोजन हुआ इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव द्वारा किया गया।सी डी ओ ने कहा कि यह हमारे कर्तव्य निर्वहन करने की घड़ी है। अत: सभी मतदाता पूर्ण रूप से निष्पक्ष होकर बिना किसी लोभ, लालच व दबाव के अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।मजबूत अर्थव्यवस्था के लिये मतदान जरूरी है जैसे हम किसान लोग जब समय से खाद बीज का प्रयोग नही करेंगे तो बाद में फसल के बारे में क्या करेंगे ।उसी तरह जब मतदान नही करेंगे तब तक हम मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने से वंचित रह जाएंगे ।आप जानते है यदि सभी को मतदान का अधिकार नही मिला होता तो क्या होता ,अंग्रेज के शासनकाल में सभी को मतदान का अधिकार नही था ।यदि केवल अमीरों को ही मतदान का अधिकार मिला होता तो क्या होता । 2017 के चुनाव में अयोध्या में मतदान का प्रतिशत 60%था इस बार हमें इसे बढ़ाना है ।अपने परिवार, पास- पड़ोस में हमें यह देखना है कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे। उप निदेशक कृषि डॉ संजय त्रिपाठी ने बताया कि  जिले की 130 न्याय पंचायत में मतदाता जागरूकता के तहत किसान मतदाता पाठशाला का आयोजन किया गया है ।कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ बी के सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि विनोद कुमार वर्मा ,ए डी ओ कॉपरेटिव अमित कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश, शेर बहादुर चौहान, राम जीत,प्रवीण सिंह,उमा शंकर, बृजेन्द्र कुमार,विजय कुमार वर्मा,विवेकानंद मिश्रा, दिवाकर पाण्डेय,मनमोहन, शुभम, सहित किसान व महिलाएं उपस्थित रही ।

Leave a Comment