मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज बाजार के ब्लॉक मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। भुक्तभोगी ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व झंडा उखाड़कर फाड़ने सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया है। बताया गया कि रविवार की रात करीब 9:00 बजे हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मोड़ पर स्थित सूरज जायसवाल के घर पर चार युवक पहुंचे और भाजपा का झंडा लगाने को लेकर पूछताछ करने लगे। भुक्तभोगी सूरज जायसवाल ने बताया कि जब उसने खुद झंडा उखाड़ने से मना कर दिया तो मनबढ़ युवकों ने घर में घुसकर उनकी बुआ सुनीता सहित उसको मारा पीटा, तथा झंडा उखाड़ कर फाड़ डाला। घटना की सूचना पाते ही आस पास से तमाम लोग इकट्ठा हो गये और मामला तूल पकड़ने ही वाला था। किन्तु समाज के कुछ सम्भ्रान्त लोगों के प्रयास से मामला शांत हो गया।भुक्तभोगी सूरज जायसवाल ने यह भी बताया कि इन युवकों ने कहा कि ब्लॉक मोड़ पर केवल समाजवादी पार्टी का झंडा लगेगा, और किसी दूसरे दल का झंडा जो लगाएगा उसके साथ यही बर्ताव किया जाएगा। फिलहाल इनायतनगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि दो पक्षों में हल्की-फुल्की मारपीट हुई है। मामले में अम्बरीश कुमार पुत्र तुलसीराम सहित चार अन्य चिखड़ी गांव निवासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना की जा रही है।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

झंडा उखाड़ने को लेकर घर में घुसकर मारपीट
मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज बाजार के ब्लॉक मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। भुक्तभोगी ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व झंडा उखाड़कर फाड़ने सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया है। बताया गया कि रविवार की रात करीब 9:00 बजे हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मोड़ पर स्थित सूरज जायसवाल के घर पर चार युवक पहुंचे और भाजपा का झंडा लगाने को लेकर पूछताछ करने लगे। भुक्तभोगी सूरज जायसवाल ने बताया कि जब उसने खुद झंडा उखाड़ने से मना कर दिया तो मनबढ़ युवकों ने घर में घुसकर उनकी बुआ सुनीता सहित उसको मारा पीटा, तथा झंडा उखाड़ कर फाड़ डाला। घटना की सूचना पाते ही आस पास से तमाम लोग इकट्ठा हो गये और मामला तूल पकड़ने ही वाला था। किन्तु समाज के कुछ सम्भ्रान्त लोगों के प्रयास से मामला शांत हो गया।भुक्तभोगी सूरज जायसवाल ने यह भी बताया कि इन युवकों ने कहा कि ब्लॉक मोड़ पर केवल समाजवादी पार्टी का झंडा लगेगा, और किसी दूसरे दल का झंडा जो लगाएगा उसके साथ यही बर्ताव किया जाएगा। फिलहाल इनायतनगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि दो पक्षों में हल्की-फुल्की मारपीट हुई है। मामले में अम्बरीश कुमार पुत्र तुलसीराम सहित चार अन्य चिखड़ी गांव निवासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें