V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कारसेवकों पर गोली चलाने वाले आज मंदिर मंदिर घूम कर घंटियां बजा रहे:नड्डा

अयोध्या। क्षत्रिय बोडिंग में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी वेद गुप्ता के सर्मथन में जनसभा को सम्बोधित किया। सम्बोधन का आरम्भ राममंदिर आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मृत कारसेवकों को श्रृद्धांजलि से किया। उन्होनें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आतंकवादी को पनाह देने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी को लीडर नही रीडर कहा निशाना साधा। सभा के दौरान उन्होनें कहा कि अयोध्या ऐतिहासिक नगरी है जहां लम्बे समय तक संघर्ष के बाद भी काम में लगे रहने का परिणाम है कि आज बहुत तीव्र से राममंदिर का निर्माण हो रहा है हमें यह समझना होगा कि इसके पीछे कौन सी विचारधारा की राजनितिक पार्टी है यह ध्यान में रखा जाना चाहिए। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारा लक्ष्य है। उसका एक रूप राममंदिर में निहित है। अगर आपसे कोई वोट मांगने आये तो यह जरूर पूछिए की जब कारसेवकों पर गोली चली तो सरकार किसकी थी। अब भारत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ओर अग्रसर हो रहा है। राममंदिर पर कोर्ट का फैसला सर्वसम्मति से आया पर उसके पीछे कौन सी पार्टी मौन खड़ी रही। वो विपक्षी नेता जिन्हें आचमन नही करना आता है वो चंदन लगा कर भाषण दे रहे है। यह उन्हे भारतीय जनता पार्टी ने सिखाया है। भाजपा वैचारिक पाटी है विचारों के लिए काम करती है हमारा पुराना नारा था एक देश में दो प्रधान दो विधान नही चलेगा । इसके लिए हमारे कार्यकताओं के बाल सफेद हो गये। ये आप सभी की ताकत थी कि एक झटके में धारा 370 धाराशायी हो गई। अब भारत के सभी कानून वहां लागू होते है। तीन तलाक हटाने पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी। लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस दिक्कत हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत इच्छा शक्ति इस काले कानून से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति मिल गई। दुनिया के कई मुस्लिम देशों में तीन तलाक लागू नही है। पर तुष्टिकरण की राजनीति के चलते यहां चल रहा थी। मोदी ने एक झटके में इस कानून से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दे दी। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का ही परिणाम है कि आज काशी विश्वनाथ कॉडिडोर बनने के बाद श्रृद्धालु गंगा स्नान के बाद सीधे बाबा के दर्शन कर सकते है। भाजपा गरीबों , वचितों , शोषितों , किसानों का हित चाहने वाली पार्टी है। गरीबों की चितां मोदी तथा योगी की सरकारों ने की। कोविड काल में 20 करोड महिलाओं के खातों में 500-500 रूपये दिये गये। जिस जनधन खातों का विपक्षी मजाक उडाते थे उसी का प्रभाव है यह सीधे उनके पास पहुचे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत 50 हजार मकान उत्तर प्रदेश में बने है। घर का मालिक नही है उसकी मालकिन है यह भाजपा की महिला सशक्तिकरण है। 50 करोड लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख का आयुष्मान कार्ड दिया गया। किसानों के लिए केन्द्र सरकार ने 180 लाख करोड रूपये दिये। सौभाग्य योजना से लोगों को बिजली कनेक्शन दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं में 2014 में प्रदेश में सिर्फ 15 मेडिकल कालेज थे आज 59 हो गए है। अयोध्या में इंटरनेशलन एयरपोर्ट बन रहा है । जिससे पूरे विश्व से आने वाले श्रद्धालु सीधे रामलला के दर्शन को आ सके। अयोध्या को जोड़ने वाली सभी सड़कें 4 लेन व 6 लेन बन रही है। सभा के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा मुलायम सिंह को लेकर अखिलेश यादव अपनी विधानसभा गये। जिसके राजनैतिक कयास निकाले जाते है। कि वे अब उत्तर प्रदेश का नही केवल करहल विधानसभा का चुनाव लड रहे है। अखिलेश सरकार में 200 दंगे हुए योगी की 5 साल की सरकार में एक भी दंगा नही हुआ। मुख्तार अंसारी , आजम खान , अतीक अहमद इनकी सरकार में धूम रहे थे। आज वे जेल के अंदर है क्योकि आज यूपी में कानून का राज है। सांसद अयोध्या लल्लू सिंह ने कहा अयोध्या में पर्यटकों की सुख सुविधाओं को ध्यान में रख कर अयोध्या में अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा , बस स्टेशन अन्य मूल भूत सुविधाओं का विकास मोदी योगी की सरकार में हुआ। अयोध्या की सभी सड़को को 4 लेन व 6 लेन से जोडा जा रहा है। अयोध्या को उसकी महिमा और गरिमा के अनुरूप सजाया जा रहा है। विधायक प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्त ने कहा सरकार की योजनाओं से जनता उत्साहित है। सभी को इसका लाभ बिना भेदभाव मिला है। राममंदिर बनने से अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है जिससे रोजगार के नये अवसर सृजित हो रहे है। अयोध्या को इसकी गरिमा के अनुरूप विश्व मानचित्र पर पर्यटन नगरी के रूप में लाने का कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर सांसद अयोध्या लल्लू सिंह , नोएडा सांसद डॉ महेश शर्मा , विधायक प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता , जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह , महापौर ऋषिकेश उपाध्याय , महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा , प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर , साकेत शर्मा , चुनाव संयोजक बांके मणि त्रिपाठी , मनमोहन जायसवाल , महंत गिरीश पति त्रिपाठी , महंत राजू दास , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह , स्वामी परमानंद मिश्र , शैलेंद्र कोरी , तिलकराम मौर्य , राजकुमार सिंह राजू , अंशुमान मित्रा , सुप्रीत कपूर , रवि सोनकर , आलोक द्विवेदी , बालकृष्ण वैश्य , नंद कुमार सिंह , आशा गौड़ , मंजू गुप्ता , यमुनोत्री केसरवानी , अनीता सिंह , नीलम जायसवाल सहित जनसमुदाय उपस्थित रहा। सैकड़ों ने ली भाजपा की सदस्यता  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दूसरे दलों से आये सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई जिनमें मुख्य रूप से समाजसेवी सुप्रीत कपूर , रोहित अग्रवाल, स्वप्निल रस्तोगी, संतोष रावलानी, दिनेश यादव, मुकेश सचदेवा, अश्वनी विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा आदि शामिल है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment