V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लोकतंत्र की मजबूती के लिए निकाली गई बाइक रैली

प्रतापगढ़। वोट देने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुरूवार को नगर के जीआईसी मैदान से बाइक रैली निकाली गई। डायट प्राचार्य मो0 इब्राहीम व स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डीआईओएस सर्वदानंद की मौजूदगी में एसडीएम आर एन यादव ने झंण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के पोस्टर एवं बैनर हॉथों में लिए हुए थे। मतदाताओं को मताधिकार के महत्व व मजबूत लोकतंत्र के लिए जिले के हर ब्लाकों से रैली निकालने की योजना बनाई गई थी। एसडीएम ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को मतदान के प्रति अपील किया। डायट प्राचार्य मो0 इब्राहिम ने कहा कि 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। डीआईओएस सर्वदानंद ने कहा कि मतदान के दिन हम अपने मत का अवश्व प्रयोग करेंगे। जाति, धर्म, वर्ग, सम्प्रदाय, भाषा से ऊपर उठकर हमें अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मत का अधिकार जनता की सबसे बड़ी ताकत है, उस ताकत का हमें वोट के दिन अवश्व प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सीमा गौतम, प्रधानाचार्य राजकुमार ंिसंह, अजीत ंिसह, राकेश कुमार कन्नौजिया, अरविंद सरोज, संजय पाण्डेय, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़। वोट देने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुरूवार को नगर के जीआईसी मैदान से बाइक रैली निकाली गई। डायट प्राचार्य मो0 इब्राहीम व स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डीआईओएस सर्वदानंद की मौजूदगी में एसडीएम आर एन यादव ने झंण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के पोस्टर एवं बैनर हॉथों में लिए हुए थे। मतदाताओं को मताधिकार के महत्व व मजबूत लोकतंत्र के लिए जिले के हर ब्लाकों से रैली निकालने की योजना बनाई गई थी। एसडीएम ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को मतदान के प्रति अपील किया। डायट प्राचार्य मो0 इब्राहिम ने कहा कि 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। डीआईओएस सर्वदानंद ने कहा कि मतदान के दिन हम अपने मत का अवश्व प्रयोग करेंगे। जाति, धर्म, वर्ग, सम्प्रदाय, भाषा से ऊपर उठकर हमें अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मत का अधिकार जनता की सबसे बड़ी ताकत है, उस ताकत का हमें वोट के दिन अवश्व प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सीमा गौतम, प्रधानाचार्य राजकुमार ंिसंह, अजीत ंिसह, राकेश कुमार कन्नौजिया, अरविंद सरोज, संजय पाण्डेय, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment