V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संदिग्ध परिस्थितियों में रलवे लाइन के निकट मिला वृद्ध का शव पुलिस जांच में जुटी

मंझनपुर कौशांबी । जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा स्थित भैरव बाबा मंदिर के पश्चिमी छोर रेलवे लाइन से 50 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला हुआ है। आपको बताते चलें कि भैरव बाबा मंदिर के पास बृहस्पतिवार की शाम को वृद्ध को दारु पीते हुए देखा गया था। शुक्रवार की सुबह अज्ञात वृद्ध का  कुर्ता पायजामा से भरा झोला मिला पास में ही सल्फास की तीन पैकेट खाली मिलने से ग्रामीणों को कुछ अनहोनी प्रतीत हुई। ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के आसपास देखा तो वहां अज्ञात वृद्ध का शव मिला। मृतक वृद्ध की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष है।ग्रामीणों की सूचना पर सैनी थाना क्षेत्र की पीआरबी 3650 दुष्यंत कुमार विभाकर गर्ग पुलिस चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने मय हमराही कांस्टेबल राम प्रताप मौर्य सहित घटनास्थल पर पहुंच अज्ञात वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश किया। जामा तलाशी के दौरान मृतक वृद्ध के जेब में एक सिम आशा तंबाकू मिली क्षेत्र की चर्चाओं में जाएं तो  मृतक वृद्ध ने पारिवारिक कलह से तंग आकर सल्फास की पुड़िया खाकर मौत को गले लगा लिया। अज्ञात मृतक वृद्ध ने सल्फास की पुड़िया खाने के बाद उल्टियां भी किया था। मृतक ने सफेद रंग का पैजामा कुर्ता काली जैकेट केसरिया गमछा प्लास्टिक के जूते पहन रखा था। चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के माध्यम से मृतक अज्ञात के शव को पहचानने की कोशिश कराई लेकिन पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ख़बर। लिखें जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं होइ

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मंझनपुर कौशांबी । जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा स्थित भैरव बाबा मंदिर के पश्चिमी छोर रेलवे लाइन से 50 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला हुआ है। आपको बताते चलें कि भैरव बाबा मंदिर के पास बृहस्पतिवार की शाम को वृद्ध को दारु पीते हुए देखा गया था। शुक्रवार की सुबह अज्ञात वृद्ध का  कुर्ता पायजामा से भरा झोला मिला पास में ही सल्फास की तीन पैकेट खाली मिलने से ग्रामीणों को कुछ अनहोनी प्रतीत हुई। ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के आसपास देखा तो वहां अज्ञात वृद्ध का शव मिला। मृतक वृद्ध की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष है।ग्रामीणों की सूचना पर सैनी थाना क्षेत्र की पीआरबी 3650 दुष्यंत कुमार विभाकर गर्ग पुलिस चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने मय हमराही कांस्टेबल राम प्रताप मौर्य सहित घटनास्थल पर पहुंच अज्ञात वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश किया। जामा तलाशी के दौरान मृतक वृद्ध के जेब में एक सिम आशा तंबाकू मिली क्षेत्र की चर्चाओं में जाएं तो  मृतक वृद्ध ने पारिवारिक कलह से तंग आकर सल्फास की पुड़िया खाकर मौत को गले लगा लिया। अज्ञात मृतक वृद्ध ने सल्फास की पुड़िया खाने के बाद उल्टियां भी किया था। मृतक ने सफेद रंग का पैजामा कुर्ता काली जैकेट केसरिया गमछा प्लास्टिक के जूते पहन रखा था। चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के माध्यम से मृतक अज्ञात के शव को पहचानने की कोशिश कराई लेकिन पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ख़बर। लिखें जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं होइ

Leave a Comment