प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बेल्हा की सड़को पर लगातार हो रहे अतिक्रमण से पूरा शहर प्रभावित हो रहा है। नगर पालिका से लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान के जिम्मेदार लोग इससे बेखबर बने हुए है। शहर की सबसे अधिक व्यस्त रहने वाली सड़को पर अतिक्रमण से दो पहिया वाहनो से भी आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही लोग जाम में फंसकर परेशान होते है। नगर के चैक, कचहरी रोड, भंगवा चुंगी से ट्रेजरी चैराहा, कटरा से सदर मोड़, चैक से अचलपुर रोड आदि सड़को पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण रहता है। हालत यह है कि इन मार्गो पर गुमटी, पटरी दुकानदारो के साथ ही कुछ बड़े दुकानदारो ने भी सड़क पर कब्जा कर रखा है। चैक से कचहरी रोड पर जिला मेडिकल कालेज पंजाबी मार्केट व गल्ला मण्डी के साथ ही विभिन्न नर्सिंग होम प्राइवेट अस्पताल व स्टेट बैंक की मुख्य शाखा स्थित है। ऐसे में इस सड़क पर ट्रैफिक का लोड भी अधिक रहता है। अतिक्रमण के कारण मोटर बाइक व कार सवार राहगीरो को गुजरना मुश्किल हो जाता है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रहती है। इसके बावजूद इन सड़को को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि शहर की सबसे अधिक व्यस्त रहने वाली सड़को मंे चैक कचहरी मार्ग, चैक से अचलपुर व इलाहाबाद फैजाबाद राष्ट्रीय मार्ग पर दुकानदारो का कब्जा रहता है। इन सड़को पर ठेला दुकानदारो को भी कब्जा रहता है। साथ ही सड़क बाधित रहती है। भंगवा चुंगी से लेकर सदर मोड़ तक आधे सड़क पर दुकानदारो का कब्जा है। हालांकि नगर में समय समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाता है। इससे कुछ दिन तक स्थिति ठीक रहती है। अभियान समाप्त होते ही पूर्ववत वही हालत हो जाती है। सड़को पर पुनः अतिक्रमण हो जाता है। इससे पूरा शहर अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें