प्यारे के पुरवा की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
लक्ष्मणपुर, प्रतापगढ़ । यम यस सी सी शाहीपुर के आयोजन में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ। 2 फरवरी 2022 से प्रारंभ हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 13 फरवरी 2022 को हुआ। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जहां कटवढ प्रधान मोहम्मद रशीद ने किया। वही समापन करता पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मणपुर मोहम्मद हफीज उर्फ फिज्जू रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच प्यारी का पुरवा तथा दीनापट्टी के बीच खेला गया। 10 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए प्यारे की पुरवा की टीम ने 135 रन बनाया वही दीनापट्टी टीम 10 ओवर में 131 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में अंपायर के रूप में मोहम्मद इन्जाम, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद जफर, मोहम्मद हकीम रहे। टूर्नामेंट में मैन ऑफ दी मैच संतोष प्यारे का पुरवा तथा मैन ऑफ द सीरीज प्रशांत दीनापट्टी रहे। टूर्नामेंट के स्कोरर जहां विजय कुमार रहे वही कॉमेंटेटर मोहम्मद आकिब तथा मोहम्मद फैसल रहे। टूर्नामेंट को संपन्न कराने में सहयोगी के रुप में मोहम्मद असगर मोहम्मद तोहिद विनोद फारुख जुबेर पंकज विनोद आदि रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































