पुलिस से की मामले की शिकायत
कोहंडौर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के पूरे चिरंजीव गांव निवासी पूजा पत्नी धर्मेन्द्र कुमार दूबे ने आरोप लगाया कि उसका पति जमीन बेचने के साथ ही दूसरी शादी करना चाह रहा है। साथ ही उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय थाना की पुलिस से करके न्याय की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में पीड़िता पूजा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका मायका गांव बरा सराय में है। उसकी शादी वर्ष 2009 में पूरे चिरंजीव गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार दूबे के साथ हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी मुम्बई में रहने लगगे। इस दौरान उसे दो बच्चे भी हुए। उधर पति ने दहेज की मांग करते हुए वर्ष 2020 में उसे मारपीट करके घर से भगा दिया। वह अब दोनो बच्चो समेत मायके में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि अब उसका पति दूसरी शादी करना चाह रहा है। साथ ही अपने हिस्से की छह बीघा जमीन भी बेचने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता ने जमीन बेचे जाने से रोकने की मांग थाना कोहंडौर की पुलिस से की है ताकि बच्चो का भरण पोषण किया जा सके।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें