V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गला रेतकर नृशंस हत्या

पुलिस कर रही मामले की जांच
मानधाता (नि.सं.)। घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर सीओ रानीगंज तथा एसओ रानीगंज मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच की जा रही है। घटना मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कटाता की है।
गांव कटाता निवासी अशोक कुमार हरिजन 55 पुत्र रामसुमेर हरिजन बीती रात घर के बाहर टिन शेड में सो रहा था। रात में बदमाशो ने उसके घर को बाहर से कुण्डी लगाकर बंद कर दिया। ताकि घर के अंदर सो रहे लोग बाहर न आ सके। सुबह जब उसकी पत्नी व बेटी उठी तो देखा कि अशोक कुमार का गला कटा हुआ था। साथ ही बिस्तर खून से लथपथ था। पत्नी व बेटी के रोने चीखने के कारण आसपास के लोग भी जाग गए तथा मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी तथा एसओ उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके दोनो बेटे घर से थोड़ी दूर पर बने घर में सो रहे थे। उन्हे भी घटना की जानकारी हुई तो रोने चीखने लगे। मृतक की तीन लड़कियां एवं दो लड़के है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक पुत्री की शादी अभी नहीं हुई है। दो बेटे सतीश कुमार 19 एवं शुभम 16 है। मृतक की पत्नी सीता देवी ने चार लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। उन्होने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को पड़ोस का एक युवक भगा ले गया था। पंचायत भी हुई थी। इसके बावजूद कोई हल नहीं निकला था। उक्त लोग तभी से रंजिश रखते थे। साथ ही धमकी भी दे रहे थे। आखिरकार घटना को अंजाम दे दिया। अधेड़ की हत्या से परिजनो में कोहराम मचा है। इस बावत एसओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्हे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
मानधाता (नि.सं.)। घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर सीओ रानीगंज तथा एसओ रानीगंज मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच की जा रही है। घटना मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कटाता की है।
गांव कटाता निवासी अशोक कुमार हरिजन 55 पुत्र रामसुमेर हरिजन बीती रात घर के बाहर टिन शेड में सो रहा था। रात में बदमाशो ने उसके घर को बाहर से कुण्डी लगाकर बंद कर दिया। ताकि घर के अंदर सो रहे लोग बाहर न आ सके। सुबह जब उसकी पत्नी व बेटी उठी तो देखा कि अशोक कुमार का गला कटा हुआ था। साथ ही बिस्तर खून से लथपथ था। पत्नी व बेटी के रोने चीखने के कारण आसपास के लोग भी जाग गए तथा मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी तथा एसओ उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके दोनो बेटे घर से थोड़ी दूर पर बने घर में सो रहे थे। उन्हे भी घटना की जानकारी हुई तो रोने चीखने लगे। मृतक की तीन लड़कियां एवं दो लड़के है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक पुत्री की शादी अभी नहीं हुई है। दो बेटे सतीश कुमार 19 एवं शुभम 16 है। मृतक की पत्नी सीता देवी ने चार लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। उन्होने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को पड़ोस का एक युवक भगा ले गया था। पंचायत भी हुई थी। इसके बावजूद कोई हल नहीं निकला था। उक्त लोग तभी से रंजिश रखते थे। साथ ही धमकी भी दे रहे थे। आखिरकार घटना को अंजाम दे दिया। अधेड़ की हत्या से परिजनो में कोहराम मचा है। इस बावत एसओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्हे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Comment